केजरीवाल जी को "2 जून की रोटी" जेल में ही नसीब होगी, शिवराज सिंह चौहान का दिल्ली में बड़ा बयान

Lok sabha election 2024: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैडम सोनिया गांधी कह रही हैं कि, मैंने राहुल को आपको सौंप दिया है, राहुल गांधी कोई दो-तीन साल के बच्चें है जो आप सौंप कर जा रही है। 55 साल के हो गए हैं राहुल बाबा, किसको सौप रहे हो और राहुल को सौंपा नहीं थोपा है।

शिवराज ने कहा कि जब से राहुल गांधी को काग्रेस पर थोपा गया 50 से ज्यादा चुनाव हार गए, राहुल गांधी को पहले अमेठी पर थोपा तो अमेठी हार गए। फिर यात्राओं को थोपा तो जहां-जहां से यात्रा गुजरी कांग्रेस वहां-वहां से हार गई और अब रायबरेली पर थोप दिया गया है। ये लोग कभी देश और जनता का भला नहीं कर सकते हैं। कांग्रेस को आम जनता के सुख-दुख से कोई लेना-देना नहीं है। ये लोग देश नहीं चला सकते हैं। ये देश केवल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ही चलाएंगे।

Shivraj Singh Chauhan gave a big statement on Kejriwal in Delhi regarding elections 2024

2 जून की रोटी जेल में ही नसीब होगी

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि, इनके नेता भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। काली कमाई के अंबार से अपने घर भर रखे हैं। कांग्रेस की सरकार पर कितने भी घोटाले कर लो कोई कार्रवाई नहीं होती थी, लेकिन 2014 के बाद श्रीमान मोदी जी ने कह दिया न खाऊंगा ना खाने दूंगा। इसलिए सारे भ्रष्टाचारियों ने गठबंधन बना लिया है। ये कोई विचारो का गठबंधन नहीं बल्कि मजबूरी का गठबंधन हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि, जितने भी भ्रष्टाचारी हैं उन्हें जेल नहीं भेजें तो क्या भारत रत्न दें। केजरीवाल जी 1 जून तक बेल पर है, भ्रष्टाचार के आरोप लगे हुए है, यह निश्चित है उन्हे 2 जून की रोटी जेल में ही नसीब होगी।

घोटालों की चाबी पीए बिभव के पास है

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, केजरीवाल ने कितनो को ठगा, अन्ना हजारे जी, कुमार विश्वास, शाजिया इल्मी, आशुतोष इतने लोगों को ठिकाने लगाना ये केवल संयोग नहीं है। अब अपने पीए के लिए लड़ रहें हैं। सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसोदिया के लिए कभी केजरीवाल सड़कों पर नहीं आए, प्रदर्शन नहीं किया लेकिन पीए बिभव के लिए सड़कों पर उतर आए। एक बहन स्वाति मालीवाल का सीएम हाउस में अपमान किया। स्वाति मालीवाल के लिए अब तक एक शब्द नहीं कहा और पीए के लिए प्रदर्शन कर रहें हैं। पूर्व सीएम ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि, चुप-चुप बैठे हो जरूर कोई बात है, क्या घोटाले की चाबी बिभव के पास है।

Shivraj Singh Chauhan gave a big statement on Kejriwal in Delhi regarding elections 2024

पूर्व सीएम ने कहा कि, ईमानदारी का चोला पहन कर निकले केजरीवाल लेकिन केजरीवाल अब तो वॉलीबॉल बन गए है, भ्रष्टाचार की वाल बने गए हैं, करप्शनवाल बन गए हैं, और नौटंकीलाल बन गए हैं। पंजाब में कहते थे कि, नशामुक्त कर देंगे और शराब घोटाले में तुमने दिल्ली को डुबाने का महापाप किया है। 9 सालों में क्या किया, सीवरेज की साफ़ाई हुई, नालों की सफाई हुई है। दिल्ली स्वच्छ नहीं हुई, प्रदूषण नहीं मिटा, पीने का पानी नहीं मिला। कांग्रेस और आप में ही पानी नहीं बचा तो ये जनता को कहां से पानी देंगे। ये पीने का पानी नहीं दे पाए और शराब की नदियां बहा रहे हैं।

पीओके हमारा है और हम उसे लेकर रहेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जनसंघ का प्रारंभ किया। अटल जी और आडवाणी जी की जोड़ी ने काम को और आगे बढ़ाया और आज नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी, जेपी नड्डा जी इस काम को पूरा करेंगे। एक देश में दो निशान, दो प्रधान, दो विधान नहीं चलेंगे, लेकिन जो डॉ. मुखर्जी ने कहा था वो नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हो गया। कश्मीर से धारा 370 समाप्त हो गई, लेकिन एक काम अभी भी बाकी है।

उन्होंने कहा कि, पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने ऐतिहासिक भूल की थी, जब हमारी सेना पाकिस्तान के खिलाफ लड़ रही थी तो पंडित नेहरू जी ने युद्ध विराम कर दिया। डॉक्टर अंबेडकर जी ने मना किया था। अगर 3 दिन और युद्ध विराम नहीं होता तो आज पूरा का पूरा कश्मीर हमारा होता। अब केवल पीओके वापस लेना बाकी है और वो हम लेकर रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+