Shivraj Different Face: शिवराज अपनी सादगी से लूट रहे लाखों दिल! VIDEO देख आप भी हो जाएंगे फैन
Shivraj Different Face: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी सादगी और विनम्रता अक्सर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती है। जनता के प्रति उनके अपनत्व ने उन्हें 'मामा' के रूप में पहचान दिलाई है।
साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले शिवराज सीएम रहते हुए, हमेशा जनता के बीच समस्याओं को सुनते और समाधान करते नजर आए। उनकी यही सादगी और जनता के प्रति प्रेम ने उन्हें न केवल एक सफल नेता बल्कि एक जनप्रिय व्यक्ति भी बनाया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है कि जिसमें शिवराज बिना किसी तामझाम के पहुंचे और उनकी पत्नी ने स्वागत किया। शिवराज की सादगी लोगों को कायल कर गई। आइए उनके सादगी भरे जीवन की एक झलक पर डालते हैं नजर ....

शिवराज सिंह चौहान का जन्म 5 मार्च 1959 को मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के जैत गांव में हुआ था। एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले शिवराज का जीवन शुरू से ही सरल और संघर्षपूर्ण रहा। उन्होंने बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से फिलॉसफी में मास्टर की डिग्री हासिल की, लेकिन उनके जीवन के मूल्य और संस्कार उनके ग्रामीण परिवेश से ही गहरे जुड़े हुए हैं।
सादगी भरा जीवन
शिवराज सिंह चौहान का व्यक्तिगत जीवन भी उनकी सादगी का प्रमाण है। उनका विवाह साधना सिंह से हुआ और उनके दो पुत्र हैं। अपने पारिवारिक जीवन में भी वे सादगी और नैतिकता को सर्वोपरि रखते हैं। वे अक्सर ग्रामीण इलाकों का दौरा करते हैं, और जनता के साथ घुलने-मिलने में कोई संकोच नहीं करते। उनकी जीवनशैली में दिखावा और आडंबर का कोई स्थान नहीं है।

मुख्यमंत्री के रूप में भी रहे सादगी का प्रतीक
मुख्यमंत्री रहते हुए, शिवराज सिंह चौहान ने हमेशा जनता के साथ सीधे जुड़ाव पर जोर दिया। उनके कार्यकाल में उन्होंने कई बार अपने निजी आवास पर जनता दरबार आयोजित किए, जहां वे सीधे लोगों की समस्याएं सुनते और समाधान का प्रयास करते। उनके कार्यकाल में शुरू की गई 'जन आशीर्वाद यात्रा' और 'नमामि देवी नर्मदे' जैसी योजनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि वे जनता के बीच रहकर ही समस्याओं का समाधान ढूंढना चाहते हैं।
यहां क्लिक करके देखें पूरा वीडियो
विकास के साथ सादगी
शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। चाहे वह कृषि क्षेत्र में उत्कृष्टता हो या महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 'लाडली लक्ष्मी योजना', उन्होंने हमेशा ही विकास के साथ सादगी और नैतिकता को जोड़े रखा है। उनके कार्यकाल में मध्य प्रदेश को कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications