'जब तक मेरे शरीर में प्राण हैं, मैं सेवा करता रहूंगा', शहडोल रैली में बोले सीएम शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chouhan: शहडोल में रैली को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'जब तक मेरे शरीर में प्राण हैं, मैं अपने प्रदेशवासियों की सेवा करता रहूंगा।' दरअसल, यह बात उन्होंने कंकाली मैया का आशीर्वाद लेने के बाद जयसिंहनगर विधानसभा और जैतपुर विधानसभा में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कही।

सभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'मैं मुख्यमंत्री इसलिए नहीं हूं कि सत्ता के सिंहासन पर बैठकर केवल आनंद उठाऊं, जनता की बेहतर से बेहतर सेवा कर पाऊं इसलिए मैं सीएम हूं।' इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेसी आजकल बड़े परेशान हैं।

Shivraj Singh Chauhan

कहते हैं कि हम चुपचाप पैसा डाल देंगे। इस दौरान उन्होंने पूछा कि भैया हम पैसा डाल रहे हैं तुम्हें क्या ही दिक्कत है। तुमने तो कभी डाले नहीं। मैंने लाड़ली बहन योजना बनाई तो कहने लगे ये तो वैसे ही है, फिर कहने लगे ज्यादा नाम ही नहीं आएंगे। फिर कहे पैसा नहीं देंगे, फिर कहे हजार ही देंगे। फिर कहने लगे बढ़ाएंगे नहीं।

लेकिन, आज प्रदेश में सवा करोड़ लाड़ली बहनें बन चुकी हैं, जिनका नाम छूट गया है, उनके नाम भी जोड़े जाएंगे। सभा को संबोधित करते हुए सीएम चौहान ने कहा कि, जनता की सेवा ही मेरे लिए मां की पूजा है। मध्य प्रदेश मेरा मंदिर है मध्य प्रदेश में रहने वाली जनता मेरी भगवान है जनता का पुजारी शिवराज सिंह चौहान है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कंकाली मैया की कृपा आप सब पर बरसती रही मां से यही प्रार्थना करते हैं। मन से अपने पूरे परिवार के लिए मांग कर आया हूं पूरा मध्य प्रदेश की जनता मेरा परिवार है। आपका मंगल हो आपका कल्याण हो इसीलिए तो तुम्हारा भाई मुख्यमंत्री बनकर तुम्हारी सेवा करता रहे। कंकाली मैया आशीर्वाद की ऐसी कृपा करना कि मेरी जनता के दुख दर्द ना रहे उनके पांव में कांटा भी ना करें, कांटा भी न लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+