शिवराज सिंह ने कांग्रेस से पूछे चार सवाल, भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर साधा निशाना
मध्य के प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्गज बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से चार सवाल पूछे हैं। सोमवार को मीडिया से बातचीत में शिवराज सिंह ने कांग्रेस की यात्रा को विफल बताया और तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व सीएम ने कहा कि उनकी यात्रा जहां से गुजरी वहां से कांग्रेस ही गुजर गई। न्याय यात्रा ने भी कांग्रेस के साथ अन्याय ही किया।
लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच तीखी बयानबाजी तेज हो गई है। एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं, जो जनता के दिलों में बसते हैं देश उनका पूरा परिवार है। उनके खिलाफ राहुल जी और उनकी पार्टी के नेता आपत्तिजनक बयान देते हैं।

मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए शिवराज ने कांग्रेस नेताओं के बयानों को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा,"... मैं पूछना चाहता हूं और ये कांग्रेस से देश भी जानना चाहता है कि पीएम के खिलाफ राहुल जी और उनकी पार्टी के नेता आपत्तिजनक बयान देते हैं यह भारत की संस्कृति नहीं है। प्रधानमंत्री के पद पर आसीन एक ऐसे नेता जो विकसित भारत का निर्माण कर रहे हैं सारी दुनिया जिनका सम्मान करती है, उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल ही क्या कांग्रेस और इंडी गठबंधन का चरित्र है? सोनिया गांधी ने लोकसभा का चुनाव क्यों नहीं लड़ा?, इसका जवाब भी जनता चाहती है।"
वहीं पश्चिम बंगाल में संदेशखाली की घटना को लेकर भी टीएमसी और सीएम ममता बनर्जी के शिवराज सिंह चौहान ने आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि संदेशखाली में बहन और बेटियों के साथ जो अमानसिक मध्ययुगीन अत्याचार और अन्याय, घिनौने कृत्य हुआ। बहनें सड़कों पर उतरी, लेकिन कांग्रेस की तरफ से उनके समर्थन में एक भी बयान नहीं आया। क्या यह आपकी तुष्टिकरण की नीति नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications