मोदी कैबिनेट में MP से हैं 5 मंत्री, लेकिन चौंकाने वाले हैं ये दो नाम, जानिए क्यों PM मोदी ने किया इन पर भरोसा
modi cabinet 3.0 list: नरेंद्र मोदी तीसरी बार एनडीए के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ले रहे हैं। सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हुई थीं कि मोदी मंत्रिमंडल मध्यप्रदेश से किन-किन चेहरों को मौका मिलेगा। आखिरकार पीएम मोदी की चाय पार्टी के साथ ही इस पर पर्दा उठ गया है और मध्यप्रदेश से किन पांच लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मंत्रिपरिषद में जगह देने जा रहे हैं।
इसमें सिंधिया-शिवराज के साथ महिला सांसद समेत कुछ नाम चौंकाने वाले हैं। इनमें से ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान, वीरेंद्र खटीक, सावित्री ठाकुर और दुर्गादास उईके को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा. इसके साथ ही एमपी से मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले नाम लगभग फाइनल हो गए हैं।

अब माना जा रहा है कि शिवराज, सिंधिया और वीरेन्द्र खटीक को कैबिनेट मंत्रालय मिल सकता है जबकि सावित्री ठाकुर और दुर्गादास उइके को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है।
देशभर में बीजेपी का प्रदर्शन भले ही उसके अनुकूल नहीं रहा हो लेकिन भारतीय जनता पार्टी का मध्य प्रदेश में कमाल किया है। पार्टी ने यहां क्लीन स्वीप किया है। राज्य की सभी 29 सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। वहीं, सबसे बड़ी बात ये है कि बीजेपी ने इस बार कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में भी जीत हासिल की है। छिंदवाड़ा में बीजेपी को 27 साल बाद जीत मिली है।
सभी लोकसभा चुनाव जीते नेताओं को मिलेगा मंत्रालय
मध्य प्रदेश के जिन पांच नेताओं को मंत्री बनाया जाना है। वह सभी लोकसभा का चुनाव जीतकर आए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया, गुना लोकसभा से चुनाव जीते हैं तो विदिशा लोकसभा सीट से शिवराज सिंह चौहान चुनाव जीते हैं। वीरेन्द्र खटीक एक बार फिर से टीकमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव जीते हैं। वहीं, दुर्गादास उइके, बैतूल लोकसभा सीट से चुनाव जीते हैं। जबकि सावित्री ठाकुर ने धार लोकसभा सीट से जीत हासिल की है।
शिवराज को मिल सकता है बड़ा मंत्रालयमध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मोदी कैबिनेट में बड़ा पोर्टफोलियो मिल सकता है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्हें ग्रामीण विकास या फिर कृषि विभाग का मंत्री बनाया जा सकता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को कौन सा विभाग मिलेगा फिलहाल इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि उनके पिछले रिपोर्ट कार्ड को देखते हुए उन्हें भी बड़ा मंत्रालय मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications