शादी में दावत उड़ाने पहुंच गया भारी-भरकम मगरमच्छ, लोगों ने पकड़कर खूंटी से बांध लिया
शादी की दावत में करीब 15 फीट लंबा मगरमच्छ बिन बुलाए मेहमान की तरह पहुंच गया। मगरमच्छ को देख भगदड़ मच गई, लेकिन कुछ साहसी लोग आगे आए और बांस व रस्सियों के सहारे मगरमच्छ को पकड़कर खूंटी से बांध लिया!

मप्र के शिवपुरी के चिंताहरण मंदिर इलाके में बीते रोज एक शादी समारोह में अजीब स्थित बन गई, घराती-बराती और मेहमान अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। माजरा जब तक समझ आया पंडाल के अंदर करीब 15 फीट का एक मगरमच्छ जाकर बैठ गया। वन विभाग को सूचना दी, लेकिन उनके आने में काफी टाइम लग रहा था। कुछ लोगों ने हिम्मत कर डंडे, लाठियां और रस्सी के सहारे करीब आधे घंटे की मशक्कत कर मगरमच्छ को जकड़ लिया। वह भागने के लिए छटपटाने लगा तो उसे रस्सियों से एक खूंटे से बांध दिया गया।
वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर वापस तालाब में छोड़ा
शादी समारोह के पंडाल में मगरमच्छ को खूंटी से बंधे देख वन विभाग के कर्मचारी भी हैरान रह गए। उन्होंने सुरक्षा के साथ उसका रेस्क्यू किया, वाहन में रखा और वापस जाधव तालाब में ले जाकर उसे छोड़ दिया गया।
Recommended Video
कुछ दिन पहले भी केवट परिवार के घर मगरमच्छ निकला था
बता दें कि जिस केवट परिवार में शादी समारोह के दौरान मगरमच्छ पहुंच गया था, उनके घर में बीते महीने ही भारी भरकम मगरमच्छ निकला था, उसे भी परिवार के युवाओं ने पकड़कर आंगन में बांध लिया था। उसे बाद में तालाब में ही ले जाकर छोड़ दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications