MP के शिवपुरी CHC में सपना चौधरी के गानों पर यूं जमकर नाचे डॉक्टर्स और नर्सेज, देखिए वायरल वीडियो

शिवपुरी। अस्पताल में डॉक्टर्स और नर्स की महफिल सजी है। सपना चौधरी के हरियाणवी गानों पर जमकर ठुमके लगाये जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास स्वास्थ्य केंद्र का है, जिसमें अस्पताल की महिला डॉक्टर्स और नर्स हरियाणवी गानों पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

Recommended Video

    MP के शिवपुरी CHC में सपना चौधरी के गानों पर यूं जमकर नाचे डॉक्टर्स और नर्सेज, देखिए वायरल वीडियो
    वायरल वीडियो 20 फरवरी का

    वायरल वीडियो 20 फरवरी का

    वायरल वीडियो 20 फरवरी का बताया जा रहा है। वीडियो में एप्रिन पहने लेडीज मेडिकल स्टाफ हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के गानों पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है डांस कर रहे स्टाफ में यहां तैनात डॉक्टर्स और नर्स भी शामिल है। ड्यूटी रूम में गाने की धुन पर थिरकने वाली डॉक्टर और नर्सों में से एक की आने वाले दिनों में शादी है। उस शादी के कार्यक्रमों में डांस के लिए अस्पताल में प्रेक्टिस की जा रही है।

    वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

    वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

    डॉक्टर्स और नर्सेज के डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अस्पताल जैसी शांत जगह को शादी के जश्न के पूर्वाभ्यास का प्लेटफार्म बना डाला और अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी तक नहीं है।

    दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे

    दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे

    बीएमओ डॉ. एचबी शर्मा ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। वायरल वीडियो देखने के बाद जांच करवाई जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+