Sheopur News: दूधिया नदी किनारे दूध में कर रहा था मिलावट, श्योपुर डीएम संजय कुमार ने फोटो क्लिक कर लगाई फटकार

Sheopur News: ढेगदा नदी से पानी लाकर दूध में मिलाते हुए दूधिया को फोटो खुद श्योपुर के कलेक्टर संजय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वायरल कर दिया। दरअसल, श्योपुर के कलेक्टर संजय कुमार बुधवार, 26 जुलाई की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान उन्हें एक दूधियां दिखाई दिया।

श्योपुर कलेक्टर संजय कुमार ने जब दूधियां को नदी का पानी दूध की टंकियों में मिलाते हुए देखा तो उसकी फोटो अपने मोबाइल के कैमरे से खींच ली। जिसके बाद उन्होंने इन तस्वीरों को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दिया। डीएम द्वारा ट्वीट की गई तस्वीरों में दूधियां नदी के पानी को दूध की टंकियों में मिला रहा था।

Sheopur News

कलेक्टर श्योपुर @Collectorsheop1 के मुताबिक, यह मामला ढेगदा पुलिया का है। यहां एक दूधिया द्वारा ढेगदा नदी से पानी लाकर दूध में मिला रहा था। इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले कलेक्टर संजय कुमार ने दूधियां को दूध में पानी मिलाते हुए देख लिया। इसके बाद कलेक्टर ने दूधियां की फोटो खींच ली।

कलेक्टर संजय कुमार ने दूधिया की फोटो अपने मोबाइल फोन से क्लिक की। इसके बाद उन्होंने दूधिया को दूध में मिलावट ने करने की हिदायत दी। इस दौरान कलेक्टर संजय कुमार ने दूधिया को समझाया कि सेवा करने के इस कार्य में इस प्रकार का गलत काम ना करें, इससे ईश्वर नाराज होता है।

इतना ही नहीं, कलेक्टर ने दूधिया को हिदायत देकर छोड़ दिया। तो वहीं, कलेक्टर की इस कारवाई से मिलावट खोरों में हड़कंप मच गया है। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब कलेक्टर संजय कुमार ने किसी दूधवाले को दूध में मिलावट न करने की हिदायत दी है। इससे पहले भी वह दूधिया को मिलावट ने करने की हिदायत दे चुके है।

दरअसल, जब कलेक्टर संजय कुमार श्योपुर जिले में जॉइनिंग दी थी तभी मॉर्निंग वॉक के दौरान उन्होंने एक दूधवाले को रास्ते में रोक लिया था और उससे पूछा था कि कितनी मिलावट करते हो। इस दौरान दूधिया बाइक लेकर मौके से भाग गया था, अब एक बार फिर से उन्होंने दूध में मिलावट करने वाले दूधवाले को पकड़ा है और हिदायत दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+