Sharadiya Navratri: श्रद्धालुओं के लिए सज गया मैहर का मां शारदा मंदिर, भक्तों को करना होगा इन नियमों का पालन

Sharadiya Navratri 2024: मैहर स्थित विश्व प्रसिद्ध मां शारदा देवी के धाम में शारदीय नवरात्रि के मौके पर जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है।

मैहर जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर त्रिकूट पर्वत पर माता शारदा देवी का वास है। देश भर में माता शारदा का अकेला मंदिर मैहर में ही है। इसी पर्वत की चोटी पर माता के साथ ही श्री काल भैरवी, भगवान, हनुमान जी, देवी काली, दुर्गा, श्री गौरी शंकर, शेष नाग, फूलमती माता, ब्रह्म देव और जलापा देवी की भी पूजा की जाती है।

Maihar Sharadiya Navratri Fair

Recommended Video

    श्रद्धालुओं के लिए सज गया मैहर का मां शारदा मंदिर, भक्तों को करना होगा इन नियमों का पालन

    मैहर मे मॉं शारदा के मंदिर मे देश के कोने कोने से प्रति दिन हजारो की संख्या मे श्रध्दालु मॉं शारदा के दर्शन के लिये मैहर आते है। पहाडी पर 600 मीटर की उंचाई मे मॉं शारदा का भव्य मंदिर बना हुआ है। मंदिर तक जाने के लिये 1080 सीढिया बनी हुई है। साथ मे रोपवे से 170 रुपए की टिकट लेकर आने जाने की सुविधा उपलब्ध है।

    इस मंदिर का अस्तित्व 6वी शतावदी से इतिहास में मिलता है। सन 1918 मे यह मंदिर छोटा सा था मंदिर मे आने जाने के लिये पहाडी मे दुर्गम रास्ते से आते जाते थे सन 1951 मे इस मंदिर मे सीढि.यो का निर्माण हुआ और श्रध्दालु भक्त मॉ के मंदिर मे सीढियो से आने जाने लगे और भीड बढने लगी और धीरे धीरे चैत्र क्ंवर नवरात्रि मेला लगने लगा प्रति वर्ष चैत्र क्ंवर नवरात्रि मेले मे लाखो श्रध्दालु भक्त मॉ शारदा के दर्शन के लिए आने लगे।

    मॉ के चरणो मे प्रसाद मे नारियल सिंदूर चुनरी पान सुुुपारी,नारियल सिंदूर कपूर चुनरी श्रंगार का समान चढा कर भक्त अपने आप को धन्य मानते है। मॉ के दरबार मे आने वाले मॉ के सभी भक्तो की मनोकामना पूर्ण होती है। किवदन्तियो के अनुसार आज भी मॉ शारदा के परम भक्त आल्हा आज भी मॉ शारदा के प्रथम दर्शन करता हैं और कमल के ताजे फूल मॉ के चरणो में चढता हैं।

    Maihar Sharadiya Navratri Fair

    दरअसल आगामी 3 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में प्रत्येक मंदिरों में तैयारी जोरों पर देखी जा रही है। देश भर में प्रसिद्ध त्रिकुट पर्वत पर विराज मान माँ शारदा के धाम में भी प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हैं। मेले के शुरू होने से पहले ही प्रशासन में अपनी तैयारी को शुरू कर दी थी आपको बता दे के मैंहर माता शारदा के दरबार मे रोजाना लाखो की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होगा ऐसे में व्यस्थाओ को दुरुस्त रखने के लिये प्रशासन ने कई योजनाओं को बनाया है प्रशासन की माने तो इस बार मैंहर मंदिर में वीआईपी सिस्टम पर पूर्णतः रोक लगाए गए है। सभी को सामान्य तौर पर ही दर्शन करने होंगे इसके साथ ही मेला क्षेत्र में वाहनों का भी प्रतिबंध लगाया गया है।

    मंदिर द्वारा चलाये गए ई-रिक्सा की मदद से ही अब मंदिर तक दर्शनार्थियों को जाना होगा इस के साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर आईजी के निर्देश में 600 पुलिस बल की तैनाती की गई वही आधे दर्जन से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है साथ ही नीचे से लेकर पर्वत पर विराजी माई शारदा के गर्भगृह तक सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जायेगी। नवरात्रि को लेकर मैंहर में जिस तरह से देश भर के लोगो का आगमन होता है उसको लेकर मैहर प्रशासन अब पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+