बोले शंकराचार्य- नेहरू की गलती दोहरा रहे हैं मोदी, अब 'सुदर्शन चक्र' चलाने का समय
भोपाल। शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा है कि 'कश्मीर नेहरू की गलती है। ऐसा लग रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस गलती को दोहरा रहे हैं।'
उन्होंने कहा कि वो देश शांति से नहीं रह सकता है जिसका पड़ोसी शत्रु हो।

शंकराचार्य ने यह बातें जम्मू और कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले में 18 जवानों के शहीद होने पर कहीं। उन्होंने कहा कि नेहरू ने 1954 में चीन के साथ पंचशील सिद्धांत पर दस्तखत कर 'गंभीर गलती' कर दी।
शंकराचार्य ने चेतावनी दी कि मोदी भी यही गलती दोहरा रहे हैं।
किसी भी समय कार्रवाई के लिए रहें तैयार
सोमवार को भोपाल में शंकारचार्य ने कहा कि 'पाकिस्तान हमेशा आतंकियों को शरण देता रहा है, उसके साथ सभी कोशिशें बातचीत भी असफल हो चुकी है। हमें जनता को विश्वास में लेकर किसी भी समय कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए।'
स्वरूपानंद सरस्वती ने पत्रकारों से कहा कि यह समय उनके खिलाफ 'सुदर्शन चक्र' चलाने का है जो आतंकियो को शरण और प्रशिक्षण देते हैं।
मोदी के खिलाफ नहीं, देश के लिए हूं चिंतित
उन्होंने कहा कि अब वह समय आ गया है कि हमें सोचना है, कार्रवाई करनी है, न कि दुनिया घूमना है। अगर कोई देश हमारे देश पर हमला करेगा तो हम आर्थिक तंगी का समाना करेंगे। पेट्रोलियम पदार्थ की कीमतें और भी ज्यादा हो जाएंगी और इससे किसान सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।
इस दौरान उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वो मोदी के खिलाफ नहीं है बल्कि 'देश के लिए चिंतित हैं।'












Click it and Unblock the Notifications