मध्य प्रदेशः शाजापुर में कुएं की दीवार ढहने से 4 मजदूरों की मौत, बीती रात से चल रहा था रेस्क्यू

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में कुएं की दीवार धंसने से चार मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। जेसीबी के जरिये खुदाई कर सभी शवों को निकाला गया। दीवार मंगलवार की शाम को ढह गई थी। लेकिन चारों मजदूरों की लाश बुधवार की सुबह मिली है तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसा होने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमले ने गांव के लोगों की मदद से बचाव कार्य तो शुरू किया लेकिन शुरू से ही संसाधनों की कमी रेस्क्यू में बांधा बनती रही। कुआं गहरा होने से गांव के लोग स्थानीय स्तर पर जुगाड़ कर मलबा निकालते रहे।

shajapur well collapsed and 4 labours died

मलबा निकालने में करीब ढाई घंटे लग गए। मोहन बेड़दिया थाने के एसआई दीपक ध्रुवे ने बताया कि रात नौ बजे के करीब तीन जेसीबी, एक पोकलेन और एक क्रेन की मदद से काम में तेजी लाई गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिजनाखेड़ी के रहने वाले कालूसिंह सोंधिया के कुएं का निर्माण कार्य चल रहा था। 40 फीट गहरे कुएं का ऊपरी हिस्सा आरसीसी का बना हुआ था। उसके गहरीकरण का काम 35 वर्षीय लीलाबाई, 25 वर्षीय शकुबाई, 20 वर्षीय भूरीबाई और रामलाल कर रहे थे।

shajapur well collapsed and 4 labours died

मंगलवार की शाम 6 बजे कुएं की कंक्रीट दीवार का मलबा गिर गया। इसमें चारों मजदूर दब गए। घटना की जानकारी डायल 100 को दी गई। इसके बाद पायलट मनोहर सिंह सिसौदिया और पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची फिर कुएं से मलबा निकलाने का काम शुरू किया गया।

बूंदाबांदी के कारण भी रेस्क्यू में थाेड़ी परेशानी आई है। मंगलवार शाम को कुएं की दीवार धंसने के बाद से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण माैके पर जमा हैं। हादसे की जानकारी लगते ही शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन और एसपी पंकज श्रीवास्तव प्रशासनिक अधिकारियाें के साथ माैके पर पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+