MP News: शाजापुर के शासकीय विद्यालय में मटन पार्टी', बच्चे पहुंचे तो गांव वालों ने कर दिया हंगामा
Shajapur News: मध्य प्रदेश में मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल चलो अभियान से नए सत्र की शुरुआत की है। कई स्कूलों में बच्चों के स्वागत में तरह तरह के पकवान बने थे। वहीं शाजापुर के सरकारी स्कूल में नॉनवेज बनने पर गांव वालों ने जमकर भी बात किया है।
मंगलवार को प्रदेशभर में नए शिक्षा सत्र प्रारंभ हुई। शाजापुर जिले के ग्राम जादमी के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में भी बच्चों का तिलक और माला पहनाकर स्वागत किया गया। लेकिन कुछ देर बाद ही बच्चों को वापस लौटना पड़ा।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मंजू शर्मा ने के जानकारी मुताबिक सुबह 10 बजे वे स्कूल पहुंची थीं। परिसर में खाना बन रहा था। पूछने पर पता चला कि नॉनवेज पक रहा है। स्कूल का पहला दिन होने से सुबह आंगनवाड़ी वाले बच्चे आ गए थे। उनका स्वागत सत्कार करने वाले थे, लेकिन नॉनवेज पकने के कारण खड़े रहना मुश्किल हो रहा था। इस कारण कुछ देर बाद परिजन अपने बच्चों को लेकर चले गए। नॉनवेज बनने के कारण उन्हें भी बैठने में समस्या हो रही थी।
बच्चों के घर लौटने के बाद ग्रामीणों को जानकारी लगी तो वे तत्काल स्कूल पहुंचे। उन्होंने इसका विरोध किया तो नॉनवेज को वहां से हटाया जाने लगा। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले का वीडियो बना लिया और संबंधित अधिकारी को भेज दिया।
डीपीसी राजेन्द्र क्षिप्रे ने बताया कि शासकीय स्कूल में नॉनवेज बनने का मामला उनके संज्ञान में आया है। बीआरसी को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के पश्चात कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। वे मांग कर रहे हैं कि जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।












Click it and Unblock the Notifications