बकरीद से पहले मंदिर के बाहर फेंका गया था गाय का कटा सिर, आरोपियों के ठिकानों पर चला बुलडोजर
Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में बकरीद से पहले मंदिर में गोवंश के अवशेष मिलने से इलाके में तनाव का माहौल हो गया था। शहर काजी ने घटना की निंदा की है।
मंदिर परिसर में गोवंश के कटे हुए टुकड़े फेंकने के आरोप में चार आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है। इन आरोपियों के घरों के अवैध हिस्सों पर प्रशासन पहले ही बुलडोजर चला चुका है। इस घटना के बाद कुछ हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था और शहर बंद करने का आह्वान किया था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बाइक सवार दो व्यक्तियों ने कथित तौर पर शुक्रवार तड़के मंदिर परिसर में गोवंश के शरीर के टुकड़े फेक थे। जिससे रतलाम जिले में स्थित जावरा शहर में तनाव पैदा हो गया।
डीआईजी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत 4 आरोपियों को बाद में गिरफ्तार किया गया था।
उन्होंने कहा, कुरेशी और मेवाती को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था जबकि नोशाद और सत्तार को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। नोशाद के खिलाफ 20 मामले हैं और उसे एक बार जिले से बाहर भी किया जा चुका है।
इस घटना में गौरव पुरी गोस्वामी नाम के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। घटना के बाद शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जावरा के शहर काजी हाफिज भूरू ने पत्र के जरिए लोगों से शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की थी।












Click it and Unblock the Notifications