Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शहडोल में आयोजित हुआ सातवां रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, मोहन यादव ने आवंटित की 401 एकड़ भूमि

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शहडोल के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी परिसर में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव में भाग लिए। सातवां रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव गुरुवार को शहडोल जिले में आयोजित हुआ था। इस कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए पांच हजार निवेशकों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमे शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र से भी 40 से ज्यादा बड़े उद्योगपति शहडोल पहुंचे थे।

इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा शहडोल कई कारणों से बहुत पिछड़ा है इसके बावजूद बड़ा निवेश आया है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा मुझे संतोष है कि कार्यक्रम में 5 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए। शहडोल में कई उधोगपतियों ने रुचि दिखाई है यह क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है। सीएम ने कहा कि मां नर्मदा के उद्गम के नजदीक यह क्षेत्र कई मायने में महत्वपूर्ण है।

Mohan Yadav

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 32 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव आये हैं। बता दे कि इस दौरान उन्होंने 15 उधोगपतियों से वन टू वन चर्चा भी की। उन्होंने कहा हमारे उद्धोगपति भारत को पुन: सोने की चिड़िया के रुप में स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान 30 से ज्यादा इकाइयों का भूमिपूजन,लोकार्पण किया गया। उद्योग के लिए 400 एकड़ भूमि आवंटित की गई। इस नए निवेश से करीब 31 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

कॉन्क्लेव में शामिल होने के पहले सीएम मोहन यादव ने X पर पोस्ट करते हुए एक सुंदर वीडियो डाला जिसमे वो गौ माता की सेवा करते नजर आए। उन्होंने लिखा भारतीय संस्कृति में किसी भी शुभ कार्य से पूर्व गौ माता के पूजन का विशिष्ट महत्व होता है। आज शहडोल में आयोजित "रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव" में सहभागिता से पूर्व निवास स्थित गौशाला में जगतजननी गौ माता की सेवा कर प्रदेशवासियों के कल्याण हेतु प्रार्थना की। मैया के आशीर्वाद से अनंत संभावनाओं वाले मध्यप्रदेश में निवेश की वर्षा हो और विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प सिद्धि का पथ प्रदर्शित हो, यही प्रार्थना है। शुभ कार्य से पहले सीएम का यह भाव भारतीय संस्कृति में अपार श्रद्धा को दर्शाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+