MP News: राजस्थान के करौली में हुए एक्सीडेंट में एमपी श्योपुर के सात लोगों की हुई मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा
Accident Karauli Rajasthan News: राजस्थान में हुए एक सड़क हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई। जिनमें से 7 लोग मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के रहने वाले थे, जो कैला देवी के दर्शन के लिए वहां गए थे।
हादसा सोमवार शाम करीब 5 बजे को करौली-मंडरायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास हुआ। एक बोलेरो और ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 बच्चों और 6 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई, और 4 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से 2 लोग मध्यप्रदेश के हैं।

एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके बाद कार को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर थाने में रखा गया है।
दोनों वाहनों के टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस और एम्बुलेंस को भी सूचना दी गई। घायल लोगों को करौली जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया है।
डॉक्टर ने घटना के बारे में दी जानकारी
करौली जिला अस्पताल के डॉक्टर रामकेश मीणा ने बताया कि हमें कलेक्टर और एडीएम से हादसे की सूचना मिली थी। अस्पताल में 13 लोग लाए गए थे, जिनमें से 8 लोगों की मौत हो चुकी थी। एक व्यक्ति की गर्दन टेडी थी और उसे हेड इंजरी भी थी, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
4 घायलों में से एक महिला, एक 16 साल की बालिका और एक युवक की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया है। तीन साल की एक बच्ची को करौली जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

कैसे हुआ करौली में ये हादसा
श्योपुर के रहने वाले लोगों ने कुछ दिन पहले सेकेंड हैंड बोलेरो खरीदी थी। वे खिरकन गांव से अपने रिश्तेदारों के साथ कैला देवी के दर्शन करने गए थे और पूजन करने के बाद करौली के खिरकन गांव लौट रहे थे।
राजस्थान में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 9 लोगों में से 7 लोग श्योपुर जिले के भूतकछा और टर्राखुर्द गांव के रहने वाले थे। सोवरन रावत नाम के परिजन ने बताया कि उसके परिवार और बहन के परिवार के लोगों में से भी कुछ लोगों की मौत हुई है। सभी यात्री कैला देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे और सोमवार रात तक वापस लौट आते हुए रास्ते में यह हादसा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications