MP: मकान ढहने से सात लोगों की मौत, तीन घायल अस्पताल में भर्ती
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। जिले के राहतगढ़ में एक मकान ढहने से सात लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं। जबकि मैहर जिले में तीन मंजिला इमारत गिरने से एक की मौत हो गई, जबकि कई के मलबे में दबे होने की आशंका है।

अचानक हुए हादसे में लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला और कई लोग मलबे में दब गए। हादसे में घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है।
घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई। मौके पर राहत-बचाव का काम जारी है। मलबा हटाया जा रहा है।

मैहर में एक की मौत, 7 बचाए गए
वहीं, मैहर जिले में तीन मंजिला इमारत के गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। हादसे में अब तक सात लोगों को बचाया जा चुका है। बिल्डिंग के मलबे में अभी कई और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रहा है। राहत और बचाव का काम जारी है।












Click it and Unblock the Notifications