सीरियल किलिंगः सागर में एक पैटर्न पर तीन चौकीदार की हत्या, साइको किलर की आशंका
सागर, 31 अगस्त। मप्र के सागर में रात में सरकारी संस्थानों और निजी भवनों में चौकीदारी करने वाले चौकीदार डरे हुए हैं। उन्हें अपनी जान को खतरा लगने लगा है। दरअसल बीते चार दिन में भैंसा और सागर के आॅर्ट एंड काॅमर्स काॅलेज में दो चौकीदार कि निर्मम तरीके से सिर कुचल कर हत्याएं कर दी गईं। इसके एक महीने पहले मकरोनिया में भी एक चौकीदार कि हत्या ठीक इसी तरह की गई थी। हत्यारे के टारगेट पर चैकीदार ही क्यों हैं, इसको लेकर पुलिस सहित पूरा शहर परेशान हैं। इसमें चौकीदार की सीरियल किलिंग व साइको किलर जैसी आशंका भी जताई जा रही है।

सागर में सीरियल किलर और सीरियल किलिंग जैसी घटनाएं पहली दफा
सागर में सीरियल किलर और सीरियल किलिंग जैसी घटनाएं पहली दफा सामने आ रही हैं। सबसे हैरत की बात है, इनमें रात के अंधेरे में सरकारी भवनों व निजी तौर पर भवनों की चौकीदार करने वाले चैकीदार हत्यारे के निशाने पर हैं। चार दिन में दो व एक महीने में तीन चैकीदार की हत्याएं बिलकुल एक जैसे तरीके से की गई हैं। इसलिए आशंका है कि हत्यारा कोई एक ही है और कोई साइको या सनकी व्यक्ति चौकीदार को मार रहा है। तीन-तीन हत्याएं होने के बावजूद पुलिस के पास अब तक कोई सुराग तक नहीं है। पुलिस और उसका पूरा मुखबिर तंत्र भी इतने बड़े मामले में नाकाम साबित हो रहा हैं।

पुलिस ने आमजन से मांगी मदद, अपील- संदिग्ध दिखे तो तुरंत सूचना दें
सागर पुलिस के लिए चौकीदारों के हुए मर्डर का खुलासा करने में बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। एक के बाद एक तीन चौकीदार अपराधियों के द्वारा ठिकाने लगा दिए गए हैं और पुलिस तंत्र को कोई ऐसा सुराग हाथ नहीं लगा है कि पुलिस अपराधी को दबोच सकेए लेकिन पुलिस को अब आम लोगो से ही मदद की दरकार है। एसपी तरुण नायक ने आम लोगो से सहयोग की मांग की है। उन्होंने कहा किसी को किसी प्रकार इसमें कोई जानकारी हो तो पुलिस के साथ शेयर करेंए नाम और नंबर गोपनीय रखा जाएगा। रात में अगर किसी को इस प्रकार से पता चलता है कि कोई व्यक्ति ऐसे घूम रहा हैए बिना किसी काम के तो पुलिस को सूचना दे जिससे आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिल सकें।

72 घंटे में दो चौकीदार की हत्याएं
72 घंटे में दो चौकीदार की हत्याएं
बता दे कि पिछले 72 घंटे में दो और चार महीने में 3 चौकीदारों के साथ इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। इसमें 28 अगस्त को केंट में और आज 30 अगस्त को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तो वही 2 मई को मकरोनिया थाना क्षेत्र मैं भी एक चौकीदार के साथ ऐसा ही हुआ थाए इन तीनों मामलों में पुलिस को आरोपियों की तलाश है। ऐसे कयास लगाए जा रहे है की हो सकता है कि तीनों मामलो में अपराधियों के तार एक दूसरे से जोड़कर देखे जा रहे हैं।

तीनों चौकीदार की हत्याओं में एक सा तरीका, रात 12 से 3 बजे के बीच मारा
तीनों चौकीदार की हत्याओं में एक सा तरीका, रात 12 से 3 बजे के बीच मारा
क्योंकि इन तीनों घटनाओं को जोड़कर इसलिए देखा जा रहा है इनमे चौकीदारों को ठिकाने लगाने का एक ही तरीका अपनाया गया है। यानी कि तीनों चौकीदारों के सिर पर ही हमला हुआ है। जिससे उनकी जान गई हैए सोते समय रात में 12 बजे से 3 बजे के बीच घटना को अंजाम दिया गया है। साथ ही ऐसा संदेह जताया जा रहा है कि अपराधी जब किसी घटना को अंजाम देता है तो अपने साथ में कोई भी ऐसी चीज साथ में नहीं लिए रहताए जिससे किसी को उस पर शक होए लेकिन वह आस.पास मौजूद लाठीए पत्थर जैसी किसी चीज उठाकर हमला कर देता है। मकरोनिया में रेलवे ओवरब्रिज के चौकीदार उत्तम रजक के सिर पर डंडे से हमला किया गया था आरोपी फरार है। करीब 4 महीने होने को है लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।

भैंसा और काॅलेज में हत्याएं एक व्यक्ति द्वारा, उसका मोबाइल यहां मिला
कैंट थाना क्षेत्र के भैंसा में कारखाने की चौकीदारी करने वाले कल्याण लोधी के सिर पर हथोड़ा से हमला किया गयाए अब सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज परिसर मैं चौकीदार शंभू दयाल शर्मा के सिर को भी पत्थर से कुचला गया है। वही भैंसा और कॉलेज परिसर में हुए इस मामले को जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि कल्याण लोधी का जो मोबाइल मौके से गायब हुआ था वह शंभू दयाल की बॉडी के पास से बरामद किया गया है और शंभू दयाल का मोबाइल गायब बताया जा रहा है। अगर आरोपी को जल्द नहीं पकड़ा गया तो फिर किसी घटना को अंजाम दे सकता है। इन मामलो को लकेर एक्सपर्ट का मानना है की यह कोई साईको भी हो सकता है जो चौकीदारों को टारगेट कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications