Sehore News: कोलीपुरा बाजार पर चला नगर पालिका का डंडा, चेतावनी जारी- नहीं माने तो अब चलेगा बुलडोजर
Sehore News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले को अतिक्रमण मुक्त बनाने की पहल कोलीपुरा बाजार से शुरू हुई। बुधवार को व्यापारियों के साथ कोलीपुरा नगर पालिका और पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया।
लंबे समय से शहर में अतिक्रमण नहीं हटाए जाने के कारण दुकानदारों द्वारा सड़क तक अतिक्रमण कर दुकान बढ़ाई जा रही है। इससे यातायात में भी व्यवधान बनता जा था।अतिक्रमण को लेकर बुधवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया।

तहसीलदार ने नगर के कोलीपुरा चौराहे पर नगर पालिका अमले के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाया। इसमें सड़क पर रखे हुए दुकानदारों के टेबल कुर्सी सहित अन्य सामन को भी जब्त किया।
तहसीलदार नीलम रसेंटिया ने बताया कि पहले हमने सभी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सूचना दी थी। लेकिन बार-बार समझाइस के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद गुरुवार को नगर पालिका हमले के साथ मिलकर अतिक्रमण को हटाया गया और सामान भी जब्त किया है।
साथ ही सभी को सख्त हिदायत दी है कि किसी भी प्रकार का अतिक्रमण सड़क पर ना करें, साथ ही उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई पूरे शहर में चलती रहेगी। जहां भी सड़क पर अतिक्रमण या अन्य स्थानों पर अतिक्रमण मिलेगा वहां हम कार्यवाही करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications