Sehore Borewell Rescue: 48 घंटे से बोरवेल में सीहोर की 'सृष्टि', निकालने के लिए अब 'रोबोट' रेस्क्यू टेक्निक
Sehore Borewell Rescue: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के मुंगावली गांव में बोरवेल में गिरी मासूम सृष्टि को निकालने की जंग जारी हैं। 48 घंटे से ज्यादा हो गए है। अब इस ऑपरेशन में रोबोट टेक्निक का सहारा लिया गया हैं।

Sehore Borewell Rescue: एमपी के सीहोर में 'ऑपरेशन सृष्टि' जारी हैं। आर्मी की भी तमाम कोशिशें 300 फीट गहरे बोरवेल से सृष्टि को नहीं निकाल पाई। इसके बाद गुजरात से इमरजेंसी बोरवेल रेस्क्यू रोबोट टीम यहां पहुंची और मोर्चा संभाला हैं। कैमरे में आए पहले डाटा में सृष्टि पानी में है।
Recommended Video
मंगलवार की शाम से ढाई साल की सृष्टि को बोरवेल से निकालने की अब तक की कवायद फेल रही। टनल के जरिये निकालने खोदे जा रहे दूसरे गड्ढे में भी पहले की ही तरह मोटी चट्टानें पथरीली जमीन रेस्क्यू ऑपरेशन में रोड़ा बनी।
'हुक' टेक्निक जब फेल हुई तो अब रोबोटिक आर्म के जरिये सृष्टि को निकालने का प्रयास हो रहा है। दिल्ली से यह टीम सुबह मौके पर पहुंची। कुछ दिन पहले इसी टीम ने जामनगर में हुए ऐसे ही एक हादसे में रेस्क्यू किया था।
पानी में पहुंची सृष्टि!
सीहोर के प्रभारी कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि विशेषज्ञों की मदद ली जा रही हैं। रोबोटिक टेक्निक से रेस्क्यू करने वाली टीम थर्मल स्केनिंग कर रही हैं। शुरुआती जो डाटा आया, उसके मुताबिक बोरवेल में सृष्टि जिस जगह पर फंसी वहां पानी भी हैं।
डाटा और परिस्थियों के आधार पर एक्शन
इस ऑपरेशन में शामिल हुई रोबोटिक टीम थर्मल स्कैनिंग के कई डाटा जुटाने के बाद फाइनल एक्शन लेगी। टीम के हेड महेश आर्य ने बताया कि रोबोट को बोरवेल में डाला गया था, उससे मिले फर्स्ट डेटा को स्कैन किया जा रहा है। हर डाटा स्केन होने लगभग 20 मिनट का समय लगता है।
किस स्थिति में है 'सृष्टि'?
हर कोई चिंता इस बात की कर रहा है कि बोरवेल में सृष्टि को गिरे हुए 48 घंटे हो गए हैं। ऐसे में वह किस स्थिति में हैं? परिजनों का हाल भी बेहाल है। एक दिन पहले कलेक्टर ने अपडेट दिया था कि 'सृष्टि' के शरीर में कोई मूवमेंट नजर नहीं आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications