Sehore borewell rescue ऑपरेशन पूरा, बोरवेल से बाहर निकाली गई सीहोर की 'सृष्टि', हो गई मौत
Sehore Borewell Rescue Operation Completed: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के मुंगावली गांव में ऑपरेशन सृष्टि पूरा गया हैं। सेना के बाद रोबोटिक आर्म की टीम ने भी मोर्चा संभाल फिरऑपरेशन हुआ। टनल और हुक टेक्निक फेल हो गई थी।

Sehore Borewell Rescue Operation Completed: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के मुंगावली गांव में हुए बोरवेल हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया हैं। सेना ने हुक के जरिये सृष्टि को 100 फीट से ज्यादा गहराई से बाहर निकाला। उसके शरीर में किसी भी तरह की हलचल नहीं मिली।
उसे एंबुलेंस की मदद से सीधे अस्पताल ले जाया गया हैं। जहां चिकित्सक उसका परीक्षण करेंगे करेंगे। मंगलवार की दोपहर एक बजे खेत में खेलते वक्त 300 फीर गहरे बोरवेल में गिर गई थी। जिसके बाद उसको बचाने लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
बोरवेल से सृष्टि को निकालने पहले टनल बनाकर निकालने की कोशिश हुई। शुरू में जो गड्ढा खोदा गया, उससे टनल बनाने का प्लान फेल हो गया था। फिर हुक से कोशिश की गई तो उसमें भी सफलता नहीं मिली। सेना की टीम ने भी यह प्रयास किया था।
फिर बुधवार की शाम दिल्ली से एक्सपर्ट के साथ इमरजेंसी बोरवेल रेस्क्यू रोबोट की टीम को बुलाया गया। सीहोर पहुंचते ही टीम ने सबसे पहले बोरवेल में सृष्टि की पोजीशन जानने थर्मल स्कैनिंग की। अलग-अलग ढंग से स्कैनिंग का डाटा कलेक्ट करने के बाद फिर हुक और पाइप की मदद से सृष्टि को बाहर निकाला गया।
पथरीली जमीन ने खड़ी की मुश्किलें
हादसे वाले दिन मंगलवार की देर शाम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। फिर बोरवेल के पैरलल गढ्ढा खोदने का काम शुरू हुआ। जिसमें कई तरह की अड़चने आई। खुदाई के दौरान पथरीली जमीन ने रेस्क्यू टीम को परेशान भी किया।
100 फीट गहराई तक ऐसे पहुंची 'सृष्टि'
बड़ी-बड़ी मशीनों के कंपन की वजह से बुधवार की सुबह सृष्टि पहले खिसकते हुए 20 फीट और पहुंची फिर बाद में 50 फीट और गहराई में चली गई थी। लगभग सौ फीट की गहराई में जाकर फंसी सृष्टि को निकालने आर्मी की भी मदद ली गई। फिर हुक टेक्निक फेल होने से सृष्टि वापस 100 फीट से ज्यादा गहराई में चली गई थी।












Click it and Unblock the Notifications