Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sehore borewell rescue: रेस्क्यू ऑपरेशन के 30 घंटे, बोरवेल से क्यों नहीं निकल पाई सीहोर की 'सृष्टि'?

Sehore Borewell Rescue: एमपी में सीहोर बोरवेल हादसे के डेढ़ दिन बीतने के बाद भी सृष्टि को बाहर निकालने में कामयाबी नहीं मिली। सेना की टीम भी जुटी, लेकिन हुक से निकालने का दोबारा प्रयास भी सफल नहीं हुआ। जानिए आखिर क्यों?

Sehore Borewell Rescue update latest

Sehore Borewell Rescue: मध्य प्रदेश के सीहोर बोरवेल हादसा हुआ एक दिन बीत चुका है। ढाई साल की मासूम 300 फीट गहरे बोरवेल में किस हाल में है, यह हमें भी पता नहीं। लेकिन उसको सुरक्षित निकालने रेस्क्यू टीमें नॉन स्टॉप जुटी हुई हैं। दो बार कन्वेंशनल मेथर्ड का प्रयोग भी सक्सेस नहीं हुआ।

मंगलवार की देर शाम 'सृष्टि' को बचाने शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन किन स्थितियों से गुजर रहा है? यह जानना भी बेहद जरुरी है। रेस्क्यू शुरू होने के 24 घंटे बाद भी बोरवेल से बच्ची का न निकल पाने के पीछे कई कारण सोचे जा सकते है।

यह जानना भी जरुरी है कि आखिर कौन सी वो वजह है कि 25-30 फीट की गहराई में फंसकर करीब 150 फीट नीचे तक पहुंची सृष्टि नहीं निकल पा रही। एनडीआरएफ-एसडीआरएफ रात भर जेसीबी, पोकलेन मशीनों की मदद से खुदाई करवाती रही। उम्मीद थी सुबह का सूरज उगते ही सृष्टि को लोग देख सकेंगे।

टीम पहुंची तो लगा 4-6 घंटे में सृष्टि निकल आएगी
6 जून की देर शाम सभी संसाधनों के साथ रेस्क्यू टीम पहुंची। बिना देर किए बोरवेल के पैरलल गड्ढे की खुदाई शुरू हुई। मशीनें और रेस्क्यू करने वाली और टीमें भी पहुंचती जा रही थी। जिस स्पीड से खुदाई शुरू हुई तो लोगों कि लगा कि बोरवेल की 25 से 30 फीट गहराई में फंसी सृष्टि को रात 12 एक बजे तक निकाल लिया जाएगा।

15-17 फीट के बाद पहली अड़चन
ऑपरेशन शुरू होते ही सृष्टि को पाइप के जरिये ऑक्सीजन पहुंचाना शुरू कर दिया था। बोरवेल में कैमरे में डाल दिए थे ताकि बच्ची के मूवमेंट पर नजर रखी जा सकें। शुरू में उसके शरीर में हलचल भी देखी गई। दूसरी तरफ खुदाई जारी थी, तभी पथरीली जमीन मशीनों को चुनौती देने निकल आई। खुदाई की स्पीड धीमी होती गई। चट्टान के रूप में बड़े काले पत्थर पर पोकलेन की चोट पड़ती तो कंपन तेज होने लगा।

रात भर में हो पाई 25 फीट खुदाई
घड़ी की सुई आगे बढ़ते जा रही थी। रात 12 बजे तक जहां 15 फीट खुदाई हो चुकी थी। उसके बाद 10-12 फीट और खुदाई में पूरी रात गुजर। अगला प्लान टनल बनाने का था। यह काम शुरू होता कि 7 जून की सुबह सृष्टि की बोरवेल में पोजीशन करीब 20 फीट और नीचे पहुंच गई। यानि पहले करीब 25-30 फीट गहराई में थी, फिर करीब 50गहराई में नीचे खिसकती चली गई।

खुदाई बंद, हुक से निकालने का फैसला
बुधवार की सुबह खुदाई करने वाली मशीनों को शांत करा दिया गया। बताया गया कि कंपन के कारण सृष्टि बोरवेल में नीचे और धंसने का खतरा है। रेस्क्यू टीम ने कन्वेंशनल मेथर्ड का सहारा लिया और बोरवेल में हुक बनाकर डाला। सृष्टि तक हुक पहुंचा, उसमें वह फंसकर थोड़ा ही ऊपर आई होगी कि हुक फेल हो गया। इसके बाद सृष्टि 50 गहराई से और नीचे 100 फीट गहराई तक पहुंच गई।

मूवमेंट नहीं, सीएम ने सेना की टीम भेजी
इस दौरान बोरवेल में डाले गए कैमरे से सृष्टि की पोजीशन और उसके मूवमेंट को चेक किया गया। मूवमेंट किसी तरह का नजर नहीं आया। चल रहे इस ऑपरेशन का यह अपडेट जब सीएम शिवराज को मिला तो उन्होंने सेना की टीम भेजने का फैसला लिया। दोपहर बाद सेना की टीमें अपने अपने इंतजामों के साथ मौके पर पहुंच गई।

ज्यादा दूरी पर नया गड्ढा- नया प्लान
दोपहर का सूरज सिर पर था। तेज गर्मी के बीच सेना की टीमों ने मोर्चा संभाला। दोपहर बाद पुराने गड्ढे को और खोदने की बजाय ज्यादा दूरी पर नया गड्ढा खोदने का प्लान बनाया, वो भी नए सिरे से। ताकि बोरवेल के पैरलल टनल बनाने के दौरान कंपन का असर सृष्टि तक न पहुंचे। दोबारा शाम 4 बजे करीब 20 फीट नए गड्ढे की खुदाई हुई।

दोबारा हुक का प्रयोग फेल, सृष्टि और गहराई में
शाम 4 बजे के बाद अचानक सेना की टीम ने दोबारा कन्वेंशनल मेथर्ड अपनाने का फैसला लिया। पहले की तरह 100 फीट गहराई तक रॉड से हुक बनाकर बोरवेल में डाला गया। हुक में सृष्टि के कपड़े फंसे और उसे आहिस्ता-आहिस्ता ऊपर निकालना शुरू किया। निकलने में करीब 10-20 फीट बचे होंगे कि कपड़ों के सहारे हुक में फंसी सृष्टि बोरवेल में ही छूट गई।

अब 150 फीट गहराई में सृष्टि
हुक की मदद से सृष्टि को बोरवेल से निकालने की सेना की कोशिश भी नाकाम रही। हुक से छूटकर वापस बोरवेल में गिरी सृष्टि की पोजीशन करीब 150 फीट गहराई में मिली। उसके बाद रेस्क्यू टीम अपने पुराने प्लान पर ही आगे बढ़ रही हैं। पैरलल खुदाई करके टनल बनाई जाएगी. लेकिन फिर बड़ी चुनौती भारी भरकम बड़ी-बड़ी चट्टानें, पत्थर आड़े आ रहे है। रेस्क्यू कब पूरा होगा, कुछ कहा नहीं जा सकता।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+