Sehore borewell rescue क्या 2 दिन में होगा पूरा? 100 फीट गहराई में सृष्टि, 42 डिग्री तापमान में रेस्क्यू
Sehore Borewell Rescue: 'सृष्टि' ढाई साल की मासूम को बचाने मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में 'ऑपरेशन जिंदगी' जारी हैं। बोरवेल में बच्ची 100 फीट गहराई तक पहुंच चुकी है। अब सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है।

Sehore Borewell Rescue: मध्य प्रदेश के सीहोर का पूरा मुंगावली गांव मासूम सृष्टि को बचाने खड़ा हो गया हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमों का ग्रामीण हौसला बने हुए हैं। लेकिन हर एक के मन यही सवाल है कि 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची को निकलने में कितना वक्त लगेगा?
घटना हुए 24 घंटे से ज्यादा वक्त गुजर चुका हैं। मंगलवार की देर शाम शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी रात के बाद अब 42 डिग्री तापमान में भी जारी हैं। एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमों के साथ अब सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया हैं।
खास बात यह है कि ढाई साल की मासूम अब देश भर की सृष्टि बन गई है। हर तरफ, हर किसी के दिल से एक आवाज निकल रही हैं कि 'सृष्टि' को बचा लो। तमाम तरह की चुनौतियों के बीच नए सिरे से फिर गड्ढा बनाया जा रहा हैं।
खुदाई के लिए कई और बड़ी मशीनें मौके पर पहुंची है। स्टोन क्रेशर ड्रिल मशीन का भी अब उपयोग किया जाएगा। जहां पथरीली जमीन होगी, वहां सावधानी पूर्वक चट्टानों को हटाया जाएगा। सीहोर कलेक्टर ने अपडेट दिया था कि सृष्टि बोरवेल की 100 फीट गहराई तक पहुंच गई।
शुरुआत में वह 25 से 30 फीट गहराई में फंसी थी। उसके मुताबिक बोरवेल के पैरलल रात भर में गड्ढा खोद लिया गया था। लेकिन बुधवार की सुबह टनल का काम शुरू होते ही मासूम पहले 20 फीट नीचे फिर उसके बाद 50 फीट और नीचे खिसकती चली गई।

इस बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दे रही टीमों के अधिकारियों का कहना है कि पथरीली जमीन के कारण रेस्क्यू में देरी हो रही हैं। जानकारों का भी कहना है कि पहले 25-30 पैरलल खुदाई में जब 15 से 18 घंटे का वक्त लगा, तो 100 फीट गहरा गढ्ढा फिर टनल बनाने में पहले के मुकाबले तीन गुना वक्त लग सकता है।

हालांकि अब सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है। फिर भी कहा जा रहा है कि यह रेस्क्यू कल तक जारी रह सकता हैं। गुरूवार की दोपहर या शाम भी हो सकती है। उसके बाद ही सृष्टि बोरवेल से बाहर आ सकेगी। फिलहाल प्रशासन की ओर से बोरवेल में फंसी सृष्टि के मूवमेंट या किसी अन्य तरह की हलचल के बारे में ताजा अपडेट का भी इंतजार किया जा रहा हैं।












Click it and Unblock the Notifications