Sehore borewell Rescue: मासूम सृष्टि को बचाने मुसीबत बन रही 'चट्टान', रेस्क्यू ऑपरेशन में लग रही देरी
Sehore borewell incident: मध्य प्रदेश सीहोर जिले में बोरवेल में गिरी ढाई साल की सृष्टि संकट में हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं। लेकिन पैरलल सुरंग बनाने में पथरीली जमीन परेशानी का सबब बन रही हैं।

Sehore borewell incident: मध्य प्रदेश के सीहोर में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी सृष्टि करीब 30 फीट गहराई में जिंदगी की जंग लड़ रही हैं। तमाम मशीनों के साथ पैरलल गड्ढा खोदकर उसे निकालने की कोशिश जारी हैं। कई फीट खुदाई होने के बाद पथरीली जमीन रेस्क्यू में बड़ा संकट बन गई हैं।
Recommended Video
एडीएम ब्रजेश सक्सेना के मुताबिक सृष्टि पर नजर रखने बोरवेल में कैमरे भी डाले गए हैं। देर शाम सात बजे तक उसके शरीर में हलचल देखी गई। वहीं पाइप की मदद से उसे ऑक्सीजन भी पहुंचाई जा रही हैं। अधिकारियों की टीम पूरी तरह से मुस्तैद है।
कई मशीनों की मदद से चल रहे इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बड़ी समस्या पथरीली जमीन की बताई गई। एडीएम का कहना है कि कई फीट खुदाई होने के बाद बीच में बड़ी चट्टानें भी आ रही हैं। फिर भी मशीनों की मदद से उन्हें हटाया जा रहा हैं।
कोशिश हो रही है कि सृष्टि को किसी तरह का कोई नुकसान न पहुंचे। करीब 35 फीट गहराई में पैरलल गड्ढा करने के बाद सुरंग बनाने का काम शुरू होगा। जैसे जैसे वक्त बढ़ रहा है, सृष्टि के घरवालों की चिंता भी बढ़ती जा रही हैं।
दुआओं, प्रार्थनाओं का दौर भी चल रहे हैं। वहीं इस राजधानी भोपाल में भी अधिकारी पल-पल कला अपडेट ले रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग का रहे हैं। उन्होंने राहत बचाव में किसी भी तरह की कमी न आए, इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
आपको बता दें इसी साल फरवरी में 3 साल की नैंसी छतरपुर के बिजावर क्षेत्र में खुले बोरवेल में गिर गई थी। जिसे 4 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन में ही बचा लिया गया था। दिसंबर 2022 में बैतूल में 8 साल का तन्मय 400 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। लगातार 84 घंटे रेस्क्यू चला लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गया था।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications