सिंधिया ने कहा महत्वपूर्ण दिनों पर चिट्ठी अवश्य लिखें, हमें मिलकर उस प्रथा को जीवित रखना है
Madhya Pradesh News:केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मेरा सभी से अनुरोध है कि महत्वपूर्ण दिनों पर चिट्ठी अवश्य लिखें, हमें मिलकर इस प्रथा को जीवित रखना है। हमें देश में हाथ से पत्र लिखने की परंपरा को पुनर्जीवित करने का प्रयास करना चाहिए। क्योंकि यह दिल की सच्ची भावनाओं को व्यक्त करता है।
सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि नागरिक सरकारी ऑफिस का चक्कर नहीं लगाएंगे, सरकारी ऑफीस नागरिकों के पास आएंगे। इसी संकल्प के साथ हमने पूरे देश में 441 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले हैं। जिनके माध्यम से हर दिन 8,000 से अधिक पासपोर्ट बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपको अपने पासपोर्ट बनाने के लिए ग्वालियर, दिल्ली जाना पड़ता था। अब तो ये कोशिश है कि हर संसद के क्षेत्र में एक पासपोर्ट सेवा होना ही चाहिए।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सेवाओं के विस्तार के उद्देश्य से प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में एक पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। सिंधिया ने कहा इस साल मध्य प्रदेश में छह नए पासपोर्ट केंद्र खोले जाएंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा गुना के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए भोपाल और ग्वालियर जाना पड़ता था। अब उन्हें इतनी दूर नहीं जाना पड़ेगा। बता दे कि सिंधिया ने मध्य प्रदेश के गुना में पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा जो भारत एक दशक पहले विश्व के सामने सर झुका के चलता था, आज वह पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीना चौड़ा करके विश्व का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कोई हमे रोक नहीं सकता, कोई हमारे युवाओं को रोक नहीं सकता, कोई महिलाओं को रोक नहीं सकता, कोई मेरे किसान को रोक नहीं सकता, कोई भी मेरे व्यापारी को रोक नहीं सकता और कोई भी मेरे भारत माता को रोक नहीं सकता।












Click it and Unblock the Notifications