‘माननीय' की चिकन पार्टी! Viral Video वाली जगह कैसे पहुंचे पूर्व मंत्री विजय शाह? जबाव देने में फूल रही सांसें
Satpura Tiger Reserve: एमपी के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व कोर एरिया में पूर्व मंत्री विजय शाह की चिकन पार्टी के दावे वाले वायरल वीडियो की जांच शुरू हो गई हैं। जंगल के जिस स्पॉट पर पार्टी करने का दावा हो रहा है, उसके बारे में कहा जा रहा है कि वह जगह सिर्फ धार्मिक मेले के वक्त ही खुलती हैं।
वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट और आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे ने इस केस की उच्च स्तरीय जांच की डिमांड की हैं। उनका कहना है कि जब अफसर खुद यह कबूल कर रहे है कि STR में रोरीघाट सिद्धबाबा पहाड़ी के वीडियो है और यह जगह आम टूरिस्ट के लिए प्रतिबंधित है तो भला विजय शाह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने यहां एंट्री किस आधार पर दी गई?
उधर फील्ड डायरेक्टर एल. कृष्णमूर्ति ने भी एक मीडिया में बयान दिया है कि यह जगह सिर्फ दस-बारह दिनों के लिए नागद्वारी मेले पर ही खुलती हैं। सोशल मीडिया पर आयरल हुए वीडियो की गहराई से जांच जारी है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

'माननीय' खुद लेकर आए थे क्या चिकन..?
दूसरी तरफ वाइल्ड लाइफ के कुछ जानकार यह सवाल भी उठा रहे है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में चिकन का इंतजाम कैसे हुआ? पूर्व मंत्री विजय शाह खुद साथ में लेकर पहुंचे या फिर जंगल से किसी मुर्गे का शिकार किया गया? खबर यह भी है कि माननीय की खातिरदारी में जुटे कर्मचारियों में दो कर्मचारी जंगल से ही मुर्गी पकड़कर लाए थे। मुर्गे के अवशेष और पंख ढूंढें जा रहे है। ताकि इस बात की पुष्टि हो सकें कि चिकन का इंतजाम करने जंगल में ही शिकार किया गया।
कई आरोपों में घिरे पूर्व मंत्री विजय शाह की ओर से अब तक इस मामले में कोई भी बयान सामने नहीं आ सका हैं। जबलपुर में पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता तरुण भनोत ने कहा कि सरकार एक तरफ मटन मांस से तौबा कर रही है तो दूसरी तरह उसी पार्टी के विधायक जंगलों में शिकार कर अपना शौक पूरा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications