MP News: नौकरी से निकला तो महिला ने मैनेजर का कराया किडनैप, दिनदहाड़े अपहरण कर मांगी दो लाख की फिरौती
Satna News: सतना में अपहरण की सनसनी खेज वारदात सामने आई है। यहां एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने अपने पति और उसके साथियों की मदद से मैनजर को किडनैप करवा लिया। फिर जमकर पिटाई की है।
इसके बाद आरोपियों ने मैनेजर के परिवार वालों से उसकी रिहाई के लिए दो लाख रुपए की फिरौती की मांग की है। इस मामले में बुधवार शाम चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। जबकि इस खेल की मास्टर माइंड मानी जा रही महिला अभी फरार है।

पुलिस ने मैनेजर को बरामद कर लिया है। आरोपी महिला कर्मचारी ने मैनेजर का सिर्फ इस वजह से अपहरण कराया था क्योंकि उसने उसे नौकरी से निकाल दिया था। इस बात से आगबबूला महिला कर्मचारी ने सीधी से सतना आए बैंक मेनजर का पति और उसके साथियों की मदद से सतना के सेमरिया चौक से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल से अपहरण करवा लिया था।
जानकारी मुताबिक पीड़ित मैनेजर की पहचान आशीष गुप्ता के तौर पर हुई है। वह वारदात के समय सीधी से सतना आया हुआ था। अपहरण के बाद आरोपियों ने बिरला रोड स्थित बायपास के पास एक कमरे में बंद करके जमकर मारपीट की है। इसके बाद उसके परिवार से दो लाख रुपए की फिरौती मांगी।
परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की। जब पुलिस ने दबिश दी तो आरोपियों ने मैनेजर को छोड़ दिया और फरार हो गए। पुलिस ने घायल हालत में मैनेजर को बरामद किया। इसके बाद चौतरफा नाकेबंदी कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की है।
पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक मुख्य आरोपी के पति इंद्र राज सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मुख्य आरोपी महिला कर्मचारी शिखा सिंह सहित एक अन्य आरोपी फरार है। जिन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications