Satna News: सतना शहर में मुसाफिरों की सुविधा के लिए लगेगा वाटर ATM, सिर्फ 1 रुपये में मिलेगा एक बोतल पानी
Water ATM in Satna: सतना नगर निगम क्षेत्र में मुसाफिरों को अब एक रुपए में पीने का पानी मिलेगा। इसके लिए वॉटर एटीएम लगाए जा रहे हैं। सतना शहर में पानी की बोतल काफी महंगी मिलती है। वॉटर एटीएम (ATM) होने की वजह से अब मुसाफिरों को काफी राहत मिलेगी।
सतना नगर निगम शहर के 10 सार्वजनिक स्थानों पर वाटर एटीएम लगवाने जा रहा है। यहां यात्रियों को महज एक रुपए लीटर फिल्टर पानी मिल सकेगा। इस व्यवस्था के शुरू होने से लोगों को प्यास बुझाने के लिए महंगा बोतलबंद पानी नहीं खरीदना पड़ेगा।

एटीएम लगाने का काम प्राइवेट एजेंसी करेगी। इसके लिए निगम प्रशासन जल्द टेंडर जारी करने वाला है। वाटर एटीएम लगाने वाली एजेंसी को स्थान और पानी निगम प्रशासन नल कनेक्शन देकर उपलब्ध कराएगा। जबकि फिल्टर एवं वाटर एटीएम मशीन ठेका एजेंसी लगाएगी।
रीवा रोड, सर्किट हाउस चौराहा, रेलवे स्टेशन के बाहर, बस स्टैंड, जिला अस्पताल परिसर तथा तीन प्रमुख पार्क शामिल हैं।
अरूण तिवारी, ईई, नगर निगम के जानकारी अनुसार एमआइसी से मंजूरी मिलने के बाद वाटर एटीएम लगाने टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। शहर में एटीएम लगाने स्थान भी चिह्नित कर लिए गए हैं। ठेका की प्रक्रिया पूरी होते ही एटीएम लगाने का काम शुरू हो जाएगा। पहले चरण में शहर में 10 एटीएम लगाए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications