MP में कांग्रेस की सरकार बनते ही सरपंच, उप सरपंच और पंचों को मिलेंगे पुराने पावर, कमलनाथ ने की ये बड़ी घोषणा

Bhopal Kamal nath News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में तमाम राजनीतिक दल हर वर्ग को खुश करने में लगे हुए। राजधानी भोपाल में पीसीसी के कमलनाथ ने सरपंचों को साधने के लिए बड़ी बात कही है, उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो सरपंच उप सरपंच और पंचों को पुराने अधिकार वापस दिए जाएंगे।

कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर हम फिर से मध्य प्रदेश में यह व्यवस्था पूरी तरह से लागू करेंगे। बात चाहे मनरेगा की हो, सरपंचों के वेतन की हो, मनरेगा में जो पावर थी, उसे दोबारा लागू करेंगे और सरपंचों के वेतन को दोबारा शुरू किया जाएगा।

Sarpanches will get old powers as soon as Congress government is formed in MP, Kamal Nath announces

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राजधानी के रविंद्र भवन में राष्ट्रीय सरपंच संघ मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित सरपंच महासम्मेलन में कहा कि पंचायती राज व्यवस्था कोई नई व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह भगवान राम के समय से चली आ रही है। जिसको ख़त्म करने का काम इस 18 साल की भाजपा सरकार ने किया है। पंचायती राज व्यवस्था कांग्रेस के द्वारा ही लागू की गई थी जिसको इस सरकार के द्वारा धीरे-धीरे खत्म करने का काम किया गया है। हम उन सभी अधिकारों और सरपंचों के सम्मान को फिर से स्थापित करने का काम करेंगे।

कमलनाथ ने कहा कि सरपंच, उप-सरपंच और पंचों के अधिकारों और सम्मान को हम फिर से वापस दिलाने का कार्य करेंगे। पंचायत में कागजी कामों को कम करने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब जमाना बदल चुका है। यहां पर्चा भरो, वहां कागज जमा करो, यह व्यवस्था नहीं चलेगी। अब इंटरनेट का जमाना है, इसीलिए हम कागजी कामों को कम करते हुए सरल काम करने का तरीका बनाएंगे। हमारी सरकार आने पर हम आपकी सभी मांगों को पूरा करने का प्रयास ही नहीं, बल्कि उनको जमीन पर करके भी दिखाएंगे।

कमलनाथ ने कहा कि जो न्याय की व्यवस्था हमारी पंचयतों में थी उसको आज के समय के हिसाब से शुरू करेंगे और योजनाओं को गांव स्तर तक ले जाने का ठोस कार्यक्रम तैयार करेंगे। आज 18 वर्षों में प्रदेश का क्या हाल हो गया हैं, यह आप सभी से छुपा नहीं है। इसलिए आप सभी को सच्चाई का साथ देना होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रदेश भर के पंच, सरपंच उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+