200 करोड़ से ज्यादा है MP के इस भाजपा विधायक की संपत्ति, कार छोड़िए प्राइवेट जेट भी है इनके पास

Sanjay Satyendra Pathak Net Worth: भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने मध्य प्रदेश के कटनी जिले के विजयराघवगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। संजय सत्येंद्र पाठक मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सबसे अमीर उम्मीदवारों में से एक हैं।

आप इन्हें मध्य प्रदेश के सबसे धनी विधायक भी कह सकते हैं। संजय पाठक का इस बार भी चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा धनी होने का अनुमान है। तो आइए जानें संजय सत्येंद्र पाठक की कुल संपत्ति कितनी है और वहां से कमाई करते हैं।

Sanjay Satyendra Pathak Net Worth

Sanjay Satyendra Pathak Asset and liability: संजय सत्येंद्र पाठक की संपत्ति

नामांकन पत्र के साथ संजय सत्येंद्र पाठक ने जो हलफनामा दाखिल किया है, उसके मुताबिक संजय पाठक और उनकी पत्नी निधि पाठक के पास 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। इसमें चल और अचल संपत्ति दोनों शामिल है। हालांकि पिछले चुनाव के मुकाबले संजय पाठक की संपत्ति में कमी आई है।

भाजपा उम्मीदवार संजय सत्येंद्र पाठक और उनकी पत्नी के पास कुल 201 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति है। संजय सत्येंद्र पाठक की लायबिलिटी हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 11 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है। वहीं उनकी पत्नी निधि पाठक पर 7.6 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है।

Sanjay Satyendra Pathak Net Worth
  • संजय सत्येंद्र पाठक कुल संपत्ति

संजय पाठक के पास 74 करोड़ 16 लाख 66 हजार 326 रुपये की कुल चल संपत्ति है। वहीं 60 करोड़ 46 लाख 16 हजार 574 रुपये की अचल संपत्ति है। इनके पास कुल नगद 20 लाख 23 हजार है। इन्होंने 11 करोड़ 78 लाख 19 हजार का लोन लिया है।

  • पत्नी निधि पाठक कुल संपत्ति

संजय सत्येंद्र पाठक की पत्नी निधि पाठक के पास 44 करोड़ 97 लाख 39 हजार 27 रुपये की कुल चल संपत्ति है। इसके अलावा 62 करोड़ 49 लाख 7 हजार 625 रुपये की अचल संपत्ति है। निधि पाठक के पास 36 लाख 76 हजार 808 रुपये नगद है।

प्राइवेट जेट भी है संजय सत्येंद्र पाठक के पास

संजय सत्येंद्र पाठक के पास कई लोहे और संगमरमर की खदान है। उनके पास अपना एक हवाई जहाज यानी प्राइवेट जेट भी है। 2013 में जब उत्तराखंड में आपदा आई थी तो उन्होंने इलाके के लोगों को निकालने के लिए उन्‍होंने अपना हेलीकॉप्‍टर भी भेजा था। जिसके लिए उन्हें खंड राज्यपाल ने सम्मानित भी किया था।

Sanjay Satyendra Pathak Net Worth

विदेशों में भी फैला है संजय सत्येंद्र पाठक का कोरोबार

बता दें कि संजय सत्येंद्र पाठक राजनेता होने के साथ-साथ कोरोबारी भी हैं। उनका कोरोबार विदेश तक फैला हुआ है। संजय सत्येंद्र पाठक के मध्य प्रदेश में कई लोहे और संगमरमर की खदान है। इंडोनेशिया में भी इनके कोयले का खदान है। इसके अलावा संजय सत्येंद्र पाठक ने आयरन, बॉक्साइट खनन जैसे कारोबार में भी निवेश किया हुआ है। इनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया यही है।

इसके अलावा संजय सत्येंद्र पाठक के पास मध्य प्रदेश में कई होटल भी हैं। एमपी के कान्हा और पेंच नेशनल पार्क समेत दूसरे पर्यटन स्थलों पर संजय सत्येंद्र पाठक के हेरिटेज होटल और रिजॉर्ट की चेन है। इतना ही नहीं संजय पाठक का परिवार सायना नाम से एजुकेशन इंस्टीट्यूट भी चलाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+