सपा ने खजुराहो में बदला उम्मीदवार, मनोज यादव की जगह अब ये देंगी BJP के वीडी शर्मा को टक्कर
Khajuraho Lok Sabha seat: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने मध्य प्रदेश की एक सीट पर अपने उम्मीदवार का 48 घंटे पहले ऐलान किया और इसके बाद बदल भी दिया।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सपा ने लंबे इंतजार के बाद खजुराहो सीट पर प्रत्याशी का ऐलान करके सभी को चौंका दिया था। लेकिन अब 48 घंटे में ही उम्मीदवार का नाम बदल कर फिर से लोगों को हैरानी में डाल दिया।

मनोज यादव की जगह महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। ये महिला हैं पूर्व विधायक मीरा दीपक है। इसके साथ ही एक बड़ी घोषणा करते हुए सपा ने डॉक्टर मनोज यादव को मध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। मीरा दीपक का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष वीडी शर्मा से होगा, वह खजुराहो के वर्तमान सांसद भी हैं।
मनोज यादव को बनाया प्रदेश अध्यक्ष
बता दें, मनोज यादव साल 2023 के विधानसभा चुनाव में बिजावर से उन्हें विधायकी का टिकट मिला था। हालांकि, वहां से उनका टिकट काटकर रेखा यादव को प्रत्याशी बनाया था। लोकसभा चुनाव 2024 में खजुराहो में वीडी शर्मा के खिलाफ प्रत्याशी बनाया। अब फिर से उम्मीदवार बनाने के 48 घंटे में ही सपा ने उनका टिकट काट दिया। हालांकि, इस बार उन्हें पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने कुल 29 में से 28 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। केवल छिंदवाड़ा लोकसभा सीट ऐसी थी, जो कांग्रेस के खाते में गई थी और कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ यहां से सांसद बने थे।
इस बार भाजपा को चुनौती देने के लिए इंडिया गठबंधन के तहत विपक्ष अपने प्रत्याशी उतार रहा है। लोकसभा चुनाव 2019 में खजुराहो से बीजेपी प्रत्याशी वीडी शर्मा थे और उनके सामने समाजवादी पार्टी ने वीर सिंह पटेल को खड़ा किया था। हालांकि, सपा प्रत्याशी को वीडी शर्मा के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications