MP News: इतने दिनों तक बंद रहेगा समग्र पोर्टल, नहीं बनेंगे EWS और आय, जाति के सर्टिफिकेट
मध्य प्रदेश के नागरिकों के लिए एक विशेष सूचना है, जहां 05 से 10 फरवरी 2025 तक समग्र पोर्टल बंद रहेगा, जहां इसके पीछे की वजह एमपीएसईडीसी द्वारा समग्र पोर्टल के अपडेशन का कार्य किया जाना है।
लोक सेवा प्रबंधक ने बताया है कि, एमपीएसईडीसी द्वारा समग्र पोर्टल के अपडेशन का कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण समग्र पोर्टल 05 से 10 फरवरी 2025 तक बंद रहेगा। इससे इस अवधि में समग्र पोर्टल से आय, जाति, मूल निवासी, ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट्स नहीं बनाए जा सकेंगें। इस असुविधा से बचने के लिए सभी नागरिक 05 फरवरी से पूर्व लोकसेवा केंद्र में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आखिर क्यों बंद रहेगा पोर्टल?
MPSEDC द्वारा संचालित समग्र पोर्टल एवं समस्त संबंधित एप्लीकेशंस (Samagra portal/SPR Portal/BPL portal/Web Services for API) को शीघ्र ही नये सर्वर इंफ्रा (SDC 2.0) पर माइग्रेट करने की प्रक्रिया की जानी है।
नए सर्वर इंफ्रा (SDC 2.0) पर माइग्रेट करने से समग्र एप्लीकेशन की दक्षता और कार्यक्षमता में सुधार होकर समग्र एप्लीकेशन के माध्यम से बेहतर सेवाएँ प्रदान की जा सकेंगी।
सर्वर माइग्रेशन का कार्य दिनांक 04/02/2025 रात्रि से दिनांक 10/02/2025 रात्रि तक किया जाना प्रस्तावित है। इस अवधि मे लगभग 6 दिवस तक समग्र पोर्टल एवं समस्त संबंधित एप्लीकेशंस को पूर्णतः बंद रखा जाएगा।
क्यों जरूरी है समग्र ID?
मध्यप्रदेश में शासकीय सुविधाएं अब सीमाओं में बंधी नहीं रह गई हैं। चाहे आप किसी भी राज्य में क्यों न रह रहे हों, शासन की सेवाओं का लाभ उठाना अब पहले से कहीं अधिक सरल और सुलभ हो गया है। राज्य शासन द्वारा समग्र पोर्टल पर अन्य राज्य में निवासरत् नागरिकों के लिए समग्र आईडी जारी करने की सुविधा उपलब्ध करा दिये जाने के फलस्वरूप अब मध्यप्रदेश के ऐसे नागरिक जो की अन्य राज्य में निवासरत् है, सुविधा का लाभ लेते हुए वे अपना समग्र आईडी बनवा सकते है। इन प्रयोजन हेतु कर सकेंगे आवेदन अन्य राज्योें में निवासरत् नागरिक जो कि मध्य प्रदेश के मूल निवासी है, निम्न प्रयोजनों हेतु समग्र आईडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। जैसे-म.प्र. में स्कूल/कॉलेज में दाखिला, रोज़गार पंजीयन, बिजली कनेक्शन व बिल भुगतान, पानी का कनेक्शन व बिल भुगतान, ई-उपार्जन पंजीयन, जाति प्रमाण पत्र, भूमि संबंधी लेन-देन, भू-अभिलेख संबंधी आवेदन इत्यादि प्रयोजन शामिल है।
समग्र आईडी के लिए आवेदन प्रक्रिया
निर्धारित प्रक्रिया अनुसार समग्र पोर्टल पर जाकर अन्य राज्य में निवासरत् आवेदक समग्र आईडी के लिए आवेदन पर क्लिक करें। अपना मोबाईल नंबर दर्ज करें, जो आधार में लिंक हो। जिस उद्देश्य के लिए समग्र बना रहे है, उसका चयन करें एवं आधार नंबर दर्ज करें, साथ ही साथ ओटीपी से वेरिफाई करें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी पूर्ण कर घोषणा पत्र पर क्लिक करें। समस्त जानकारी वेरिफाई होने के उपरांत आवेदन दर्ज करने पर समग्र आईडी प्रदान की जायेगी। पोर्टल के माध्यम से आवेदन समग्र आईडी डाउनलोड किया जा सकता है।
ये भी पढ़े- MP News: पात्र परिवारों को कब तक मिलेंगे PM आवास योजना के मकान, मंत्री विजय शाह ने बताया












Click it and Unblock the Notifications