Salkanpur Accident: मृतकों के परिजनों से सीएम मोहन यादव ने की भेंट, दिया सांत्वना
Salkanpur Accident News: सलकनपुर सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भेंट की। इस दौरान मृतकों के परिजनों को सांत्वना दिया। साथ ही, हादसे में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
सीएम मोहन यादव रविवार 12 मई को सलकनपुर सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से भेंट करने भोपाल के चौकसे नगर स्थित आवास पहुंचे। यहां सीएम यादव ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवारजनों को सांत्वना दिया।

साथ ही, सीएम यादव ने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश भी दिए हैं। सीएम यादव ने कहा कि बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूँ कि घटना में घायल हुए सभी व्यक्तियों को शीघ्र उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।
इस दौरान सीएम यादव ने भरत पांडे, भारत पांडे, भूषण पाण्डेय, मोहित पांडे तथा परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट की और घटना की जानकारी प्राप्त की। सीएम यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की।
खबर के मुताबिक, 10 मई को चौकसे नगर निवासी पांडे परिवार के 10 सदस्य साढ़े चार माह के बालक व्योम पांडे का मुण्डन संस्कार के लिए रामसात बाबा का मंदिर नर्मदापुरम गए थे। मुण्डन कार्यक्रम के बाद सभी सलकनपुर माताजी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
तभी भैरव घाट पर टवेरा गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 7 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 5 लोग घायल हो गए। दो घायलों को एम्स अस्पताल भोपाल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications