महापौर और पार्षदों की सैलरी बढ़ी, अच्छा काम करने पर मिलेंगे 5 करोड़, जानिए किसकों कितना मिलेगा वेतन

Bhopal News: मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों के वेतन में वृद्धि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस बदलाव की जानकारी दी। अब एमपी में महापौर का वेतन 22,000 रुपये से बढ़ाकर 26,400 रुपये कर दिया गया है।

सीएम हाउस में देवी अहिल्या बाई होलकर नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन और रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के 413 नगरीय निकायों से 3,300 जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

Salary of mayor councilors and municipality chairman increased reward of Rs 5 crore

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर निगमों को 5 करोड़ रुपये और नगर पालिकाओं को 2 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस दौरान सीएम और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिलाओं को राखी भी बांधी।

नियुक्त जनप्रतिनिधियों के मानदेय में 20% की वृद्धि की गई है। इसके अनुसार:

  • महापौर का वेतन 22,000 रुपये से बढ़कर 26,400 रुपये हो गया है।
  • नगर निगम उपाध्यक्ष को 18,000 रुपये से बढ़ाकर 21,600 रुपये मिलेगा।
  • नगर निगम पार्षद का वेतन 12,000 रुपये से बढ़ाकर 14,400 रुपये हो गया है।
  • नगर पालिका अध्यक्ष का वेतन 6,000 रुपये से बढ़ाकर 7,200 रुपये हो गया है।
  • नगर पालिका उपाध्यक्ष को 4,800 रुपये से बढ़ाकर 5,760 रुपये मिलेगा।
  • नगर पालिका पार्षद का वेतन 3,600 रुपये से बढ़ाकर 4,320 रुपये हो गया है।
  • नगर परिषद अध्यक्ष का वेतन 4,800 रुपये से बढ़ाकर 5,760 रुपये कर दिया गया है।
  • नगर परिषद उपाध्यक्ष का वेतन 4,200 रुपये से बढ़ाकर 5,040 रुपये हो गया है।
  • नगर परिषद पार्षद का वेतन 2,800 रुपये से बढ़ाकर 3,360 रुपये हो गया है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+