Sagar News: ब्लैक कोबरा से भी जहरीला युवक, स्नेक कैचर को डसते ही सांप की हुई मौत

Sagar News: आपने अक्सर सुना होगा कि सांप के काटने से व्यक्ति की मौत हो जाती है। लेकिन, मध्य प्रदेश के सागर जिले में युवक की मौत सांप के काटने से नहीं हुई, बल्कि सांप की मौत हो गई है।

नरयावली में एक स्थानीय स्नेक कैचर को ब्लैक कोबरा ने दो बार हाथ के अंगूठों में डस लिया था। मौके पर मौजूद लोगों ने समझा कि स्नेक कैचर की हालत गंभीर हो सकती है। आशंका जताई जा रही थी कि कहीं उसकी जान जा सकती है। पर कुछ समय बाद मामला पलट गया। इस घटना में जो कुछ हुआ लोग हैरान रह गए।

Sagar Black Cobra Poisonous Human

जानकारी मुताबिक सागर-खुरई मार्ग पर स्थित नरयावली में मुख्य मार्ग स्थित बेरियर के पास जहरीला कोबरा सांप देखा गया था। लोगों ने स्थानीय सर्प मित्र चंद्रकुमार अहिरवार को घटनास्थल पर बुलाया था। मौके पर चंद्रकुमार पहुंचा और अच्छी खासी मशक्कत के बाद उसने ब्लैक कोबरा को काबू में कर लिया। इसी दौरान मौका पाकर कोबरा ने युवक को डस लिया था। इस हमले में चंद्रकुमार के दोनों हाथों के अंगूठों से खून निकलने लगा।

ब्लैक कोबरा को डिब्बे में रखने के बाद चंद्रकुमार को उपचार के लिए सागर के भाग्योदय अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां से चंद्रकुमार तो स्वस्थ होकर अपने घर लौट गया, लेकिन जिस कोबरा सांप ने चंद्रकुमार को डसा था उसकी मौत हो गई।

स्नेक कैचर चंद्रकुमार करीब 22 साल है। वह नरयावली का निवासी बताया जा रहा है। उसने पुलिस को बताया कि बीते दिनों मेन रोड बेरियर के पास सांप निकला था। रेस्क्यू कर करीब 5 फीट लंबा कोबरा पकड़ा। स्नेक कैचर ने कहा कि सांप ने मुझे डसा तो मैं तो सुरक्षित हूं, लेकिन सांप मर गया है। स्नेक कैचर के बयान के बाद पुलिस भी हैरान रह गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+