आई लव यू सुनते ही युवती का चढ़ा पारा, पैर से निकाली चप्पल और दे दनादन
सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा को परेशान करना एक आशिक मिजाज युवक को बीते रोज भारी पड़ गया। छात्रा अपने भाई के साथ विवि परिसर पहुंची थी। मंजनू ने जैसे ही उसे छेड़ा तो उसने चप्पलों से धुनाई कर दी।

viral video: सेंट्रल यूनिवर्सिटी सागर में पढ़ने वाली एक छात्रा को परेशान करना मंजनू को भारी पड़ गया। लगातार कमेंट्स बाजी, आए दिन छेड़खानी से जब छात्रा तंग आ गई तो उसने अपनी स्टाइल में निपटने का फैसला लिया और बीते रोज वह चंडी के अवतार में नजर आई। मनचले की मानो किस्मत ही खराब थी, उसने युवती के सामने आकर अचानक से आई लव यू बोल दिया, जिसके बाद तो युवती का पारा चढ़ गया और युवक की कॉलर पकड़कर चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान मौके पर कई लोग इकट्ठे हो गए, जिसमें से किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
Recommended Video

सागर में डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विवि का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें एक युवती एक युवक की कॉलर पकड़कर उसे खींचते हुए ले जा रही है। कभी गुस्से में वह युवक को फटकारती है तो कभी चप्पल उतारकर उसके गालों पर रसीद करती है। करीब 2 मिनट 14 सेकंड के इस वीडियो में युवती कई दफा युवक को चप्पलों से पीटती नजर आ रही है। एक चप्पल हाथ से छूटकर दूर गिरी तो उसने दूसरी चप्पल उतारकर धुनाई कर दी।
माफी मांगता नजर आया युवक, पैर भी पड़े
मंजनू की धुनाई के वीडियो में कुछ युवक और कुछ युवतियां भी नजर आ रही हैं। जानकारी अनुसार जिस युवती ने मनचले युवक की धुनाई की है उसके साथ उसका भाई भी था। मौके पर मंजनू को जमकर सबक सिखाया गया, जिसके बाद वह युवती के पैर पकड़कर माफी मांगता भी नजर आया। बावजूद इसके छात्रा ने उसे दो-चार चप्पलें फिर से जड़ दीं।
पुलिस में नहीं की गई कोई शिकायत
मामले में इतना तमाशा होने, विवि परिसर में गौर प्रतिमा से लाइब्रेरी के बीच चले मंजनू की धुनाई के एपिसोड के बावजूद इसकी शिकायत पुलिस में नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि युवती विवि की छात्रा है और शहर में निवास करती है। युवक भी शहर का ही निवासी है। दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस में इस आशय की शिकायत नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications