Sagar: ब्राह्मण परशुराम भी हैं और रावण भी, लेकिन परशुरामजी पूजे जाते हैं और रावण को जलाया जाता हैः प्रीतम लोधी
सागर, 4 सितम्बर। ब्राहम्णों पर आपत्तिजनक बयानबाजी और टिप्पणी के बाद भाजपा से निष्कासित नेता प्रीतम लोधी अब भाजपा में वापस नहीं जाएंगे, कांग्रेस ज्वाइन नहीं करेंगे, उन्होंने नया रास्ता पकड़ लिया है। प्रीतम लोधी का कहना है कि वे बगैर किसी राजनीतिक पार्टी ज्वाइन करे अन्ना हजारे और बाल ठाकरे की तरह गरीबों, पिछड़ों और उपेक्षित वर्ग के लिए काम करेंगें। इन्हें एक मंच पर लाने का प्रयास करेंगें। प्रीतम ने यह बात रविवार को सागर में कही। एक सवाल के जवाब में प्रीतम लोधी का कहना था कि रावण और भगवान परशुराम भी ब्राहम्ण थे, लेकिन रावण का पुतला जलाया जाता और परशुराम को पूजा जाता है। मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर बताया गया। उन्होंने कहा कि संसद में राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नि कहने वाले को माफी मांगने पर माफ किया जा सकता है, लेकिन मेरे हर मंच से माफी मांगने के बाद भी भाजपा द्वारा माफ नहीं करना समझ से परे है।

सामाजिक आधार पर बने छोटे-छोटे राजनीतिक संगठनों को एकजुट कर सियायत करेंगे
प्रशासन की बंदिशों और लगातार बारिश के बाद भी आज सागर के कजलीवन मैदान पर प्रीतम लोधी ने अपने समर्थकों के साथ जमकर ताल ठोकी। अपने उद्बोधन में प्रीतम लोधी ओबीसी] एससी और एसटी को एक मंच पर लाने की वकालत करते नजर आए] तो ब्राह्मणों को लेकर उनके तेवर नरम पड़ते नजर आ रहे हैं। आगे की सियासत को लेकर उनका कहना है कि भाजपा में लौटने का सवाल नहीं है। भविष्य की राजनीति को लेकर उनकी रणनीति है कि सामाजिक आधार पर बनाए गए छोटे.छोटे राजनीतिक संगठनों को एकजुट कर आगे की सियासत की जाए। गौरतलब है कि सागर जिले के बंडा थाना के खेजरा बेड़ा गांव में 13 अगस्त को एक नाबालिग लोधी समुदाय की लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोप ब्राह्मण समुदाय के बुजुर्ग पर लगा था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तत्काल जेल भेज दिया था। लेकिन बंडा की बेटी को न्याय दिलाने के नाम पर ओबीसी समुदाय द्वारा प्रदेश भर में प्रदर्शन किए जा रहे

बागेश्वर धाम के आचार्य को लेकर कहा वे बुद्धिजीवी लोग, कैसे बोलते हैं? आप देखें
बीजेपी से निष्कासित नेता प्रीतम लोधी और बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के आपसी बयानबाजियों के बीच विवाद थमता नजर नहीं रहा है। अब प्रीतम लोधी जगह.जगह अपना शक्तिप्रदर्शन कर रहे हैं। ग्वालियर.चंबल के बाद रविवार को प्रीतम लोधी ने बुंदेलखंड अंचल के मुख्यालय सागर में जोरदार बारिश के बीच भीड़ जुटाई। बागेश्वरधाम के आचार्य के बयानों के बाद कहा कि वे बुद्धिजीवी लोग हैं, कैसे बोलते हैं आप खुद देखें। बड़े-बड़े मंच से मेरा श्राद कराने की बात कहते हैं।

ज्ञानी लोग दे रहे जान से मारने की धमकी, गरीब समाज की लड़ाई लडूंगाः प्रीतम लोधी
प्रीतम लोधी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मेरा बयान तोड़-मरोड़कर चलाया है। मंच पर बैठे ज्ञानी मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे है। मेरी लड़ाई गरीब समाज के हितों की है। किसी के खिलाफ भी अत्याचार होगा में लडूंगा। मेरा विरोध ब्राह्मण समाज से नही बल्कि उस समाज के कुछ लोगो से है। जो रावण की प्रवृत्ति रखते है। उन्होंने कहा कि बंडा कांड के आरोपी को फांसी दिलाने की लड़ाई लडूंगा।

नाबालिग से दुष्कर्म के मुद्दे पर जमा हुए नेता
सागर जिले के बंडा के खेजड़ाभेड़ा गांव में लोधी समुदाय की एक नाबालिग लड़की के साथ ब्राह्मण वर्ग के 56 वर्षीय व्यक्ति पर अगवा कर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है] लेकिन इस प्रदर्शन में पीड़ित लड़की को इंसाफ दिलाने के नाम पर ओबीसी और एससी वर्ग को इकट्ठा किया गया। सभी ने आरोपी को फांसी देने की मांग की। इस दौरान शिवराज सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

बंडा के बलात्कारी का घर नहीं तोड़ पाए सीएम
रेप करने वालो को सजा दिलाने आंदोलन की तरह काम करने वाली अधिवक्ता सीमा कुशवाह का कहना है की पीएम नारी शक्ति की बात करते हैं, मप्र में कन्या पूजन होता है। सीएम कहते है रेपिस्टो के मकान तोड़ देंगे, लेकिन बंडा में कुछ नहीं हुआ] बेटियो का पूजन करने से नही उनकी रक्षा करने से होगा सम्मान।












Click it and Unblock the Notifications