गांजा तस्करी कांड: जांच में पुलिस दोषी, शाहपुर पुलिस चौकी प्रभारी सहित पूरा स्टाफ सस्पेंड
सागर जिले की शाहपुर पुलिस चौकी प्रभारी सहित स्टाफ की गांजा कांड में संदिग्ध भूमिका और जांच में मामला सही पाए जाने पर एसपी तरुण नायक ने पूरे थाने को सस्पेंड कर दिया है।

Madhya Pradesh के सागर में सागर में चांदीकांड के बाद अब गांजा तस्करी कांड भी सामने आया है, जिसमें बंडा एसडीओपी की जांच के बाद एसपी तरुण नायक ने कार्रवाई करते हुए शाहपुर चौकी प्रभारी समेच पांच पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। जानकारी अनुसार सानौधा थाना क्षेत्र की शाहपुर पुलिस चौकी में पिछले दिनों मुखबिर ने सूचना दी थी कि तस्करों द्वारा बड़ी तादाद में चौकी क्षेत्र से गांजा की तस्करी की जा रही है, जिसके बाद 25 फरवरी को पुलिस ने सूचना तंत्र के बताए अनुसार चेकिंग की थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक शख्स से बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया था। लेकिन थाने में इस संबंध में कोई कार्रवाई, एफआईआर, शिकायत या तस्करों को गिरफ्तार नहीं किया गया। जिसके बाद सूचना देने वाले ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक सहित सीएम हेल्पलाइन में की थी।
शिकायत मिलने के बाद एसपी तरुण नायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बंडा एसडीओपी शिखा सोनी को पूरे मामले की जांच सौंपी, जिसमें एसडीओपी बंडा ने तस्करी के मामले में उपलब्ध कराए गए साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और बयानों के बाद शिकायत को सही पाते हुए दूसरे दिन ही जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपी थी। जांच में चौकी पुलिस द्वारा गांजा तस्करी पर वैधानिक कार्रवाई न करते हुए पूरी प्रक्रिया को संदिग्ध माना।
Recommended Video

थाना प्रभारी सहित चौकी स्टाफ सस्पेंड
पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने जांच रिपोर्ट के आधार पर शाहपुर चौकी प्रभारी एसआई नीरज जैन, एएसआइ्र राम सिंह प्रधान आरक्षक राजकुमार और आरक्षक जगदीश सिंह व पुष्पेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले को लेकर एसपी तरुण नायक मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुर पुलिस चौकी में पुलिस द्वारा गांजा तस्करी पर कार्रवाई न करने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके बाद एसडीओपी बंडा को जांच सौंपी गई थी। मामले में पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं पाई गई, जिसके बाद प्रभारी सहित चौकी स्टाफ को निलंबित कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications