स्टेट हाईवे पर तेंदुए का खौफ, शाम के बाद छोटे वाहनों का निकलना बंद
Sagar-Damoh मार्ग पर बीते दो दिन से एक तेंदुआ के मूवमेंट से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्टेट हाइवे पर तेंदुआ का मौजूदगी वे डर के कारण दुपहिया वाहनों से आने-जाने वाले लोग घबराए हुए हैं। बता दें कि यह इलाका नौरादेही वन्य प्राणी अभयारण्य से सटा हुआ है।

Madhya Pradesh के सागर जिले में दमोह मार्ग पर परसोरिया-चनौआ मार्ग पर दो दिन से एक तेंदुआ नजर आ रहा है। वयस्क तेंदुआ की मौजूदगी से लोग सहमे नजर आ रहे हैं। इस इलाके में पूर्व में भी जंगली जानवारों की मौजूदगी सामने आती रही है। 24 घंटे इस रोड पर बड़े वाहनों सहित दुपहिया वाहनों से लोग बड़ी संख्या में आवागमन करते नजर आते हैं। तेंदुआ की सूचना के बाद स्थानीय ग्रामीण व लोग शाम ढलने के बाद आवागमन करने से कतरा रहे हैं।
जानकारी अनुसार बीते दो दिन से परसोरिया-चनौआ इलाके मार्ग पर जंगल के इलाके में दो दफा तेंदुआ देखा गया है। सड़क किनारे झाड़ियों के बीच से निकलकर तेंदुआ मुख्य मार्ग पर आ चुका है। गुरुवार व शुक्रवार को शाम के बाद वाहनों की हेड लाइट की रौशनी में तेंदुये को स्पष्ट रुप से देखा गया है। कार से गुजर रहे कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाने का प्रयास किया था। चंद सेकंड के वीडियो में सड़क किनारे तेंदुआ बैठा दिख रहा है। कुछ लोगों ने इसे बाघ समझ कर इलाके में खबर फैला दी कि बाघ का मूवमेंट हो रहा है। तेंदुआ या बाघ की खबर सुनकर लोग दहशत में आ गए। अब इस मार्ग पर शाम के बाद दुपहिया वाहन चालक आने-जाने से कतरा रहे हैं।
नौरादेही अभयारण्य का इलाका लगता है
वन विभाग के अनुसार चनौआ इलाके के आगे नौरादेही अभयारण्य का इलाका प्रारंभ हो जाता है। अभयारण्य के वन्य प्राणी कभी-कभार सड़क पार कर जंगल के दूसरे तरफ निकल जाते हैं। संभव है तेदुओ रोड क्रास कर रहा हो और लोगों ने उसे देख लिया हो। वैसे तेंदुआ सड़क के आसपास के इलाके में ज्यादा देर नहीं रुकता है। वे शोर-गुल से दूर जंगल में निकल जाते हैं। लोगों को यदि तेंदुआ फिर नजर आए तो वन विभाग को इसकी जानकारी दें। अभी तक वन्य प्राणियों द्वारा इंसानों पर हमला करने जैसी एक भी घटना इस इलाके में सामने नहीं आई है। लोगों को घबराने की जरुरत नहीं है, हालांकि सड़क पर आवागमन के दौरान सतर्क जरुर रहें।












Click it and Unblock the Notifications