MP: कद्दावर मंत्री के इलाके में कांग्रेस खत्‍म, तीनों न‍िकाय भाजपा की हुई, दमोह-टीकमगढ़ में खंड‍ित जनादेश

सागर, जुलाई। बुंदेलखंड के संभागीय मुख्‍यालय सागर के नगरीय न‍िकाय चुनाव में कांग्रेस का सुपडा साफ हो गया। छतरपुर और पन्‍ना ज‍िलों की कुछ न‍िकायों में भी यही स्‍थ‍ित‍ि सामने आ रही है। सबसे ज्‍यादा हैरत तो सागर के खुरई व‍िधानसभा क्षेत्र का है, यहां की मालथौन, बांदरी और बरोद‍िया मेुं व‍िपक्ष का नामो न‍िशान नहीं बचा। यह क्षेत्र प्रदेश के नगरीय आवास एवं व‍िकास मंत्री भूपेंद्र सिंह का व‍िधानसभा क्षेत्र है।

न‍िकाय चुनाव पर‍िणाम

मप्र में नगरीय न‍िकाय चुनावों के पर‍िणाम चौंकाने वाले सामने आ रहे हैं। बुंदेलखंड इलाके में छह ज‍िलों में चार ज‍िलों में अध‍िकांश जगह भाजपा की लहर द‍िख रही है तो दो ज‍िलों में सीधे तौर पर भाजपा को नुकसान हुआ है। मोदी-श‍िवराज की लहर के दौर में दो ज‍िलों की नगर पाल‍िका और नगर पर‍िषदें भाजपा के हाथ से दूर चली गईं हैं। दमोह और टीकमगढ में एक से हालात नजर आ रहे हैं।

नगरीय न‍िकाय चुनाव 2022 के दूसरे और आख‍िरी चरण के मतदान के बाद बुधवार को मतगणना की गई। दोपहर तक स्‍थ‍ित‍ि साफ हो गई। इसमें मप्र के नगरीय व‍िकाय एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के व‍िधानसभा क्षेत्र खुरई में बरोद‍िया, मालथौन और बांदरी नगर पर‍िषदें शत प्रत‍िशत भाजपा की हो गईं। बरोद‍िया पहले ही न‍िर्व‍िरोध हो गई थी, मालथौन बांदरी की कुल 30 सीटों में से महज 5 सीटों के ल‍िए मतदान हुआ था, उसमें भी सभी सीटें भाजपा जीत गई। यहां कांग्रेस का नाम लेने वाला भी नहीं बचा, न‍िर्दलीय भी बुरी तरह हार गए। इसके अलावा राहतगढ, देवरी, शाहगढ, बंडा नगर पर‍िषदें व बीना नगर पाल‍िका में भाजपा की नगर सरकार बनना तय है।

दमोह, टीकमगढ में खंड‍ित जनादेश
भाजपा के गढ माने जाने वाले बुंदेलखंड के दमोह और टीकमगढ ज‍िले में चौकांने वाले चुनाव पर‍िणाम सामने आ रहे हैं। हैरत की बात यह है कि इन दोनों लोकसभा से केंद्रीय मंत्री लोकसभा में प्रत‍िन‍िध‍ित्‍व कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के लोकसभा क्षेत्र की दमोह नगर पाल‍िका, पथर‍िया नगर पर‍िषद के बाद अब बुधवार को हटा नगर पाल‍िका भी हाथ से न‍िकल गई। यहां कांग्रेस को 9 सीटें, भाजपा को 2 एवं 4 सीटें न‍िर्दलीय ले गए। इसी प्रकार टीकमगढ में बडागांव धसान, जतारा, पलेरा, कारी में भी भाजपा को जनादेश नहीं म‍िल सका, यहां खंड‍ित जनादेश सामने आया है। कांग्रेस और न‍िर्दलीय म‍िलकर ही पर‍िषद बना सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+