चलती ट्रेन में चाकू ले चढ़े 2 लुटेरे, पति के सामने ही महिला से नोंचे गहने; ले उड़े लाखों की नगदी
ग्वालियर। ग्वालियर से भोपाल जा रही चलती ट्रेन में दो लुटेरों ने चाकू की नोंक पर लाखों के गहने-नगदी पार कर डाले। लुटेरों ने भरी भीड़ में भी बिना किसी खौफ परिजनों के साथ बैठी महिला को लूटा। इसके बाद दूसरे डिब्बे में भी यात्रियों को निशाना बनाया। शोर शराबे के बीच ट्रेन जैसे ही स्टेशन पर पहुंची, वे भाग निकले। बरेली-इंदौर लोकमान्य साप्ताहिक ट्रेन में इस तरह की वारदात होने से हड़कंप मचा हुआ है।

बच्चे वाली महिला को पति के सामने लूटा
जानकारी के मुताबिक, लोकमान्य एक्सप्रेस में लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। इसी ट्रेन में ग्वालियर निवासी महिला निवासी रेनू शर्मा अपने पति और दो बच्चों के साथ ग्वालियर से भोपाल जा रही थीं। वो बबीना रेलवे स्टेशन से आगे निकली ही थी कि तभी ट्रेन क्रमांक-14320 के कोच नंबर एस-4 की बर्थ नंबर 39 पर दो बदमाश आ चढ़े। एक बदमाश रेनू शर्मा के हाथ से बैग छिनकर भाग गया। रेनू बदमाश को पकड़ भी लिया लेकिन तभी उसका दूसरा साथी वहां आ गया और रेनू पर चाकू अड़ा दिया। चाकू की नोंक पर बदमाशों ने उसकी नगदी और ज्वेलरी समेत करीब 8 लाख के माल पर हाथ साफ किया। इसके बाद बुढ़पुरा स्टेशन के पास चैन पुलिंग की और रफूचक्कर हो गए। यह घटना रात करीब 11 बजे हुई।

यह भी पढ़ें: वेश्यावृत्ति में नहीं उतरी तो शौहर ने दिया 3 तलाक, अब उसका भाई करने लगा हलाला से घर वापसी कराने की पेशकश

पुलिस हाथ फिराती घूम रही
लूटपाट की वारदात के बाद झांसी जीआरपी पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया। लेकिन सिपाहियों ने कोई सख्ती नहीं दिखाई। इस घटना के बाद ललितपुर स्टेशन पर भी यात्रियों ने हंगामा मचाया। यात्रियों ने बताया कि अन्य कोच में भी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। लेकिन पुलिस का कहना है कि ऐसा फरियादी अभी तक थाने नहीं पहुंचा है।
यह भी पढ़ें: शॉपिंग मॉल में ड्यूटी से लौट रही महिला पर बाइक सवारों ने फेंका तेजाब, वीडियो में देखें कैसे हुई ये दरिंदगी












Click it and Unblock the Notifications