गुना में 2000 लोगों का किया गया रेस्क्यू, दो दर्जन मकान जमींदोज
गुना में बाढ़ में फंसे 2000 लोगो को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है
गुना, 23 अगस्त। गुना में बाढ़ के संकट के बीच मंगलवार के दिन 2000 लोगों का रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। इसके साथ अभी भी एक हजार लोगों का रेस्क्यू और किया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग 6 टीम लगातार काम कर रही हैं। खुद ग्वालियर कमिश्नर आशीष सक्सेना ग्वालियर आईजी डी श्रीनिवास वर्मा गुना जिले के दौरे पर पहुंचे और उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों को देखा है। पार्वती नदी पर बने पुल पर ट्रैफिक को रोक दिया गया है सारी स्थिति पर पुलिस प्रशासन नजर बनाए हुए है।

20 गांव मैं किया गया 2000 लोगों का रेस्क्यू
गुना में आई बाढ़ के बीच पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार गुना के राघौगढ़ इलाके समेत 20 गांव में रेस्क्यू करके 2000 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया ।है इसके साथ ही अभी 1000 लोगों का रेस्क्यू और किया जा रहा है। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए छह दल लगातार बाढ़ ग्रस्त इलाकों में अपना कार्य कर रहे हैं।

पार्वती नदी पर बने पुल पर यातायात रोका गया
बाढ़ के मंजर के बीच पार्वती नदी के पुल पर यातायात को रोक दिया गया है। पुलिस द्वारा दोनों तरफ वाहनों को रोक दिया गया है। एहतियात की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब तक पुल पर पानी कम नहीं हो जाता तब तक यातायात बहाल नहीं किया जाएगा क्योंकि ऐसे में वाहन अगर पुल से निकलेंगे तो जान की जोखिम का खतरा बना रहेगा।

गुना में दो दर्जन मकान हो चुके हैं जमींदोज
गुना में बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक दो दर्जन मकान जमींदोज होने की खबरें निकल कर सामने आई है। गनीमत यह रही कि मकान गिरने की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। लगातार कई इलाकों में पानी भरा होने की वजह से मकान गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

अभी कई इलाकों में फंसे हुए हैं लोग
बाढ़ के बीच अलग-अलग स्थानों से खबरें निकलकर सामने आ रही है। अभी कई लोग बाढ़ ग्रस्त इलाकों में फंसे हुए जिनकी सूचनाएं पुलिस-प्रशासन तक लगातार पहुंच रही हैं। पुलिस-प्रशासन का अमला बाढ़ में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसके साथ ही बाढ़ ग्रस्त इलाकों से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए लोगों के लिए भोजन और आवास की व्यवस्था भी की जा रही है। खुद वरिष्ठ अधिकारी बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुंचकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications