सांप पकड़ने वाले इस शख्स का कारनामा देख दहल जाएगा आपका दिल

भोपाल। अमूमन हमें सांपों से डर लगता है लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी दिलेर हैं जिन्हें इनसे प्यार है और वो बाकायदा सांपों को पालते भी हैं।

Snake-madhya-pradesh

ये है ताजा मामला

ये है ताजा मामला

ताजा मामला मध्य प्रदेश स्थित जिला होशंगाबाद का है जहां सलीम खान नाम के शख्स ने यहां के पंचमढ़ी जंगल में करीब 300 सांप छोड़े हैं। राज्य के ही भोपाल के रिहायशी सलीम खान को लोग सलीम सांप वाला के नाम से भी जानते हैं।

तब छोड़ते हैं सांप

तब छोड़ते हैं सांप

सलीम लोगों के घरों से सांप पकड़ते हैं और उन्हें जंगलों में छोड़ देते हैं। वो महीने में करीब 200 सांप पकड़ते हैं। सलीम ने कहा कि उन्होंने यह सांप जंगल में तब छोड़े हैं जब वो इस बात से आश्वस्त हो गए कि आसपास कोई रहता नहीं है।

कुछ इस तरह किया सापों को किया अलग

कुछ इस तरह किया सापों को किया अलग

सलीम का मानना है कि सांप हमारे दुश्मन नहीं बल्कि दोस्त होते हैं। इतना ही नहीं सलीम ने जब सांपों से भरा बोरा खोला तो उसमें से निकलने वाले सांप एक दूसरे में गुथे थे। ऐसे में उन्होंने अपना हाथ लगाकर उन्हें एक दूसरे से अलग किया।

सांपों के पार्क के मालिक

सांपों के पार्क के मालिक

बीते 30 साल से सांप पकड़ने का काम करने वाले सलीम ने बताया कि उनके पास एक सांपों का पार्क भी है। इसमें कोबरा सहित कई जहरीले सांप हैं। सलीम ने कहा कि सांप किसानों के अच्छे दोस्त होते हैं क्योंकि वो चूहों को मारते हैं।

शिवराज के घर भी जा चुके हैं

शिवराज के घर भी जा चुके हैं

सलीम ने बताया कि वो अब तक करीब 2,20,000 सांपों को बचाकर उन्हें जंगल में छोड़ चुके हैं। वो रोजाना 25-30 सांप पूरे भोपाल में पकड़ते हैं। इतना ही नहीं वो राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके कई कैबिनेट मंत्रियों के घर जाकर भी सांपों को पकड़ा है।

यहां देखें सलीम का वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+