MP ki News: अंबेडकर जयंती पर पहली बार मध्यप्रदेश में शुरू हुई कैदियों की रिहाई, बाबा साहब की जन्मस्थली को जमीन
अंबेडकर की जयंती पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे यह कहते हुए गर्व है कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का भव्य स्मारक बनाने का सौभाग्य हमें प्राप्त हुआ।

मध्य प्रदेश सहित पूरे देश भर में संविधान निर्माता बाबा डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। राष्ट्रपति प्रधानमंत्री समेत तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने संसद भवन पहुंचकर डॉक्टर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि समाज के वंचित और शोषित वर्ग के सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य बाबा साहब को उनकी जयंती पर शत-शत नमन।
154 बंदियों को किया रिहा
इधर मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर "आजादी" की नई पहल शुरू की है। आज प्रदेश में पहली बार जेल के बंदियों की सजा में रियायत देते हुए 154 बंदियों को रिहा किया गया है। इसमें 5 महिला बंदी भी शामिल है गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने पिछले साल यह तय किया था कि अंबेडकर जयंती पर भी ऐसे बंदियों को रिहा किया जाएगा जिनका आचरण अच्छा है अंबेडकर जयंती पर हादसे बंदियों को रिहा किए जाने की परंपरा शुरू की जा रही है। इससे पहले प्रदेश में 15 अगस्त और 26 जनवरी को ही बंदियों को रिहा किया जाता था।
अंबेडकर जन्मस्थली महू में धर्मशाला के लिए साढ़े 3 एकड़ जमीन
वहीं अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू में उनके अनुयायियों की सुविधा के लिए धर्मशाला बनेगी। इसके लिए राज्य सरकार वहां काम करने वाले बाबा साहब अंबेडकर समिति को साढ़े 3 एकड़ जमीन देगी। सीएम ने कहा कि बाबाहसाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़े पांच स्थानों को 'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना' में जोड़ा जा रहा है। इन पंच तीर्थों में डॉक्टर अंबेडकर की जन्मस्थली महू, शिक्षा भूमि लंदन, दीक्षा भूमि नागपुर, महापरिनिर्वाण भूमि दिल्ली और चैत्य भूमि मुंबई को पंच तीर्थों में शामिल किया गया है।
साढ़े 3 एकड़ जमीन के लिए मिली NOC
शुक्रवार को महू में बाबा साहब अंबेडकर की जन्म स्थली रवाना होने से पहले राजधानी में मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लंबे समय से यह मांग की जाती रही है कि महू में धर्मशाला के लिए जमीन दी जाए, क्योंकि महू में सेना की छावनी और जमीन सेना के हवाले है। इसलिए प्रदेश सरकार के अनुरोध पर सेना ने साढ़े 3 एकड़ जमीन देने के लिए एनओसी दी है।
अब सरकार यहां काम करने वाली समिति को धर्मशाला के लिए जमीन लीज पर देगी। शिवराज ने कहा कि पूर्व में यहां आने वालों की सुविधा को देखते हुए सरकार डॉ अंबेडकर महाकुंभ करती रही है। अब जमीन मिलने के बाद वहां रुकने की भी सुविधा मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications