Ravikant Gautam : ITBP के वो कमांडो जो 150 भारतीयों को काबुल से एयरलिफ्ट कर लाए, VIDEO

शिवपुरी, 18 अगस्त। अफगानिस्तान में तालिबान राज के बाद से भारत समेत कई देश वहां से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने में जुटे हैं। भारतीयों की अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से एयरलिफ्ट कर सुरक्षित वतन वापसी में मध्य प्रदेश के बेटे ने अहम भूमिका निभाई है। नाम है रविकांत गौतम।

Recommended Video

    Ravikant Gautam : ITBP के वो कमांडो जो 150 भारतीयों को काबुल से एयरलिफ्ट कर लाए, VIDEO
    150 भारतीयों को लेकर लौटे हिंडन एयरपोर्ट

    150 भारतीयों को लेकर लौटे हिंडन एयरपोर्ट

    बता दें कि रविकांत गौतम आईटीबीपी के कमांडो है। इन्होंने अफगानिस्तान से भारतीयों को एयरलिफ्ट करने वाली टीम को लीड किया है। रविकांत और उनकी टीम काबुल से 150 से ज्यादा भारतीयों को लेकर गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर लौटे हैं। रविकांत गौतम मूलरूप से मध्य प्रदेश के शिवपुरी के रामस्वरूप गौतम के बेटे हैं।

    परिजनों को मिल रही बधाई

    परिजनों को मिल रही बधाई

    अब रविकांत गौतम के परिजनों को खूब बधाई दी जा रही है कि उनके बेटे ने संकट के वक्त भारतीयों की मदद में बड़ी भूमिका निभाई है। रविकांत के जीजा के शिवपुरी पीएचई विभाग में कार्यरत राजेंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उन्हें साले रविकांत पर गर्व है। भारतीय सेना काबुल में फंसे हमारे लोगों को सकुशल देश ला रही है।

    जिम्मेदारी को बखूबी निभाया-रविकांत

    जिम्मेदारी को बखूबी निभाया-रविकांत

    इधर, काबुल से गाजियाबाद पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में रविकांत गौतम ने इस बात पर संतोष जताया कि उनकी टीम को भारतीय नागरिकों को काबुल से सु​रक्षित भारत लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे बखूबी अंजाम दिया गया है। भारत लौटने वालों में भारतीय राजनयिक व नागरिक शामिल हैं।

    {document1}

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+