अफसर दुल्हन ने नहीं रखा घूंघट, इंजीनियर दूल्हे ने मांगे दस लाख रुपए, फेरों से पहले टूटी शादी, देखें VIDEO

Ratlam News, रतलाम। यह शादी एनवक्त पर टूट गई। पंडित फेरे करवाने का इंतजार कर रहा था और इंजीनियर दूल्हा व श्रम विभाग में अधिकारी दुल्हन अपने-अपने परिजनों को लेकर पुलिस थाने पहुंच गए। चौंका देने वाला यह मामला मध्यप्रदेश के रतलाम का है। दूल्हे पक्ष का आरोप है कि दुल्हन के सिर पर घूंघट रखने के लिए बोलने के कारण बात बिगड़ी। वहीं, दुल्हन ने दूल्हे पर दस लाख रुपए के दहेज मांगने का आरोप लगाया है। दोनों पक्ष करीब तीन घंटे तक पुलिस थाने में हंगामा करते रहे। फिर आपसी सहमति से शादी रद्द करके अपने अपने घर चले गए।

Ratlam Bride groom reached police station for Marriage breakup

रतलाम सीएसपी विवेक सिंह चौहान ने बताया कि इंदौर निवासी इंजीनियर दूल्हे वल्लभ पंचौली व झाबुआ जिले में श्रम विभाग की अधिकारी रतलाम निवासी वर्षा की शादी थी। बारात विवाह स्थल पर पहुंची चुकी थी। हर तरफ खुशियां मनाई जा रही थी। अचानक विवाद हो गया। बारातियों व धरातियों के कुछ समझ में आता इससे पहले तो मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और नौबत पुलिस थाने चलने की आ गई। देखते ही देखते दूल्हा-दुल्हन अपने-अपने पक्ष के लोगों के साथ रतलाम के औद्योगिक पुलिस थाने पहुंच गए। यहां आकर भी एक-दूसरे से झगड़ा करने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों से समझाइश कर उनकी बात सुनी।

दुल्हन का आरोप, मांगे दस लाख रुपए

दुल्हन का आरोप, मांगे दस लाख रुपए

वैसे तो एनवक्त पर टूटी इस शादी की पुख्ता वजह पता नहीं चल पाई है, मगर दुल्हन वर्षा ने पुलिस थाने में बताया कि शाम को दूल्हे ने कमरा बंद करके मुझसे दो-तीन मिनट अकेले में बात की और दहेज में दस लाख रुपए की मांग की। उनकी फैमिली बाहर खड़ी थी। उन्होंने दरवाजा भी नॉक किया, मगर दूल्हे ने नहीं खोला। दस लाख रुपए मांगते हुए मुझसे बोला कि देख लो वर्षा तुम्हारे समझ में आता है शादी करते हैं, वरना नहीं।

दुल्हन का आरोप, मांगे दस लाख रुपए

दुल्हन का आरोप, मांगे दस लाख रुपए

वैसे तो एनवक्त पर टूटी इस शादी की पुख्ता वजह पता नहीं चल पाई है, मगर दुल्हन वर्षा ने पुलिस थाने में बताया कि शाम को दूल्हे ने कमरा बंद करके मुझसे दो-तीन मिनट अकेले में बात की और दहेज में दस लाख रुपए की मांग की। उनकी फैमिली बाहर खड़ी थी। उन्होंने दरवाजा भी नॉक किया, मगर दूल्हे ने नहीं खोला। दस लाख रुपए मांगते हुए मुझसे बोला कि देख लो वर्षा तुम्हारे समझ में आता है शादी करते हैं, वरना नहीं।

दूल्हे का पक्ष, हमें मान सम्मान चाहिए था

दूल्हे का पक्ष, हमें मान सम्मान चाहिए था

दूल्हे वल्लभ पंचौली ने बताया कि शादी अच्छे से हो रही थी। किसी को कोई शिकायत नहीं थी। हमें सिर्फ मान सम्मान चाहिए था, जो नहीं मिला। वल्लभ का तर्क है कि दुल्हन वर्षा को सिर पर घूंघट पर रखने को बोला था, जिस पर उसने कहा कि वह अपने पापा के कहने पर घूंघट रखेगी, मगर उसके पापा उसे घूंघट रखने को बोलने को तैयार ही नहीं थे। दस लाख रुपए के दहेज मांगने की बात सरासर गलत है।

दोनों पक्ष रिश्ता खत्म करके चले गए

दोनों पक्ष रिश्ता खत्म करके चले गए

Ratlam CSP विवेक सिंह चौहान ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन अपने-अपने पक्ष को लेकर थाने आए थे। दोनों यहां पर एक-दूसरे पर कई आरोप प्रत्यारोप लगा रहे थे। दोनों मारपीट पर भी उतारू हो गए थे, जिन्हें समझाइश कर शांत करवाया। करीब तीन घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद दोनों पक्ष रिश्ता खत्म करके बिना कोई लिखित शिकायत दिए अपने अपने घर चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+