Ratlam Viral video: चाची ने भतीजी को पैरों तले दबाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो देख नाना का कांप उठा कलेजा

ratlam viral video: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला एक बच्ची की बेरहमी से पिटाई कर रही है।

इस दौरान लड़की जोर-जोर से चिल्ला रही है। महिला बच्ची के ऊपर चढ़कर उसे पीटने लगती है। जानकारी अनुसार, 13 वर्षीय लड़की को पीट रही महिला उसकी चाची बताई जा रही है।

ratlam viral video

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के कोने में लड़की को नीचे गिराकर महिला उसे पीट रही है। महिला ने उसके ऊपर पैर भी रखी हुई है। दोनों हाथों से वह उसे ताबड़तोड़ थप्पड़ मार रही है।

जानकारी अनुसार, मारपीट का यह वीडियो लड़की की दादी ने बनाया है। वीडियो सामने आने के बाद लड़की के नाना ने पुलिस थाना दीनदयाल नगर पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

वायरल वीडियो मेंं सुना जा सकता है कि लड़की महिला से कहती है मुझे उठने दो, मेरा दम घुट रहा है। वीडियो बना रही दादी भी महिला से बच्ची को छोड़ने के लिए कहती हैं। इस दौरान लड़की महिला का हाथ काट कर बचने की कोशिश करती भी नजर आती है। लड़की अपने पिता को बुलाती है। इसपर महिला कहती है कि बुला ले अपने बाप को मैं अपनी औलादों की भी नहीं सुनती हूं।

लड़की के नाना अशोक कुमार टांक ने जानकारी देते हुए बताया, 'मेरे पास एक वीडियो आया है। उसमें मेरी एक बेटी जिसकी जुड़वा बेटियां हैं, एक बेटी उसके पास रहती है और दूसरी अपने दादा-दादी के पास। तो जो बच्ची दादा-दादी के साथ रहती है, उसे उसकी चाची बेरहमी से पीट रही है। वीडियो देखकर मुझसे रहा नहीं गया। मैंने आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस बच्ची से मिलकर आई है। उसका वीडियो भी मुझे दिखाया गया है।

वीडियो में बच्ची काफी डरी हुई महसूस कर रही है। बच्ची सही तरीके से जवाब नहीं दे पा रही थी। उन्होंने बताया कि मेरी बेटी के तलाक के बाद यह तय हुआ था कि एक बेटी पति और दूसरी पत्नी के साथ रहेगी।

पुलिस के जानकारी अनुसार, यह वीडियो दो-तीन महीने पुराना है। बुधवार को वीडियो सामने आने के बाद बच्ची के नाना ने थाने में मामला दर्ज कराया है। मामले में जांच की जा रही है। बच्ची का स्टेटमेंट भी लिया जाएगा। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+