जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने दिया बड़ा बयान, बोले:शिवराज और कमल नाथ नहीं, सनातन धर्म और अधर्म लड़ रहे चुनाव
मप्र में तुलसी पीठ चित्रकूट के जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने आगामी चुनाव को लेकर एक खुला बयान देकर हलचल मचा दी है। विधानसभा चुनाव को लेकर जगद्गुरु ने कहा है कि राज्य में होने वाला विधानसभा चुनाव भाजपा कांग्रेस नहीं लड़ रहे हैं बल्कि यह चुनाव सनातन धर्म और अधर्म लड़ रहे हैं। यह बयान उन्होंने सिवनी में श्री रामकथा के दौरान मंच से कही।

चित्रकूट पीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्रचार्य ने बुधवार को सिवनी में चल रही श्रीराम कथा के दौरान कहा कि यहां चुनाव शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ नहीं लड़ रहे हैं, यहां चुनाव भाजपा और कांग्रेस नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि यहां तो लड़ रहे हैं सनातन धर्म और अधर्मं। उन्होंने कहा कि अब देखना है कि इसमें जितता कौन है। आप चिंता मत करिए हम जीतेंगे। पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य का यह बयान आने के बाद प्रदेश में सियासी पारा उछलने लगा है। बताया जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस उनके इस बयान को अपने-अपने तरीके से परिभाषित कर एक-दूसरे को घेरने का प्रयास करेंगे।
Recommended Video
विस्तार से पढ़िए स्वामी रामभद्राचार्य ने क्या कहा...
चित्रकूट स्थित तुलसी पीठ के जगद्गुरु स्वामी रामभद्रचार्य ने मप्र की भूमि को सनातन धर्म के लिए बड़ा योगदान देने वाली भूमि बताया। उन्होंने कहा कि हमने भगवान श्रीराम की जन्मभूमि लंबी लड़ाई के बाद जीती है सनतान की लड़ाई में भी हम जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव सिद्धांतों के लिए होने वाले हैं। वाले समय में पूरा संसार भारत के समक्ष घुटने टेकेगा। सनातनी होने के प्रतीक, सिर पर चोटी, माथे पर तिलक व कांधे पर जनेऊ हो। उन्होंने कहा है कि राज्य में होने वाला विधानसभा चुनाव भाजपा कांग्रेस नहीं लड़ रहे हैं बल्कि यह चुनाव सनातन धर्म और अधर्म लड़ रहे हैं। यह चुनाव सनातन धर्म के समर्थक व सनातन के विरोधियों के बीच है।अब देखना है कि इसमें जितता कौन है। आप चिंता मत करिए हम जीतेंगे।
उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि सनातन धर्म दुनिया का सबसे पुरातन और श्रेष्ठ धर्म है, यह सृष्ठि की ताकत है। इसे समाप्त करने की सोचने वालों को समाप्त करना है। स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आने वाले समय जो चुनाव होना है वह बेहद महत्व वाले है। यह चुनाव कमल नाथ व शिवराज का नहीं भाजपा व कांग्रेस का नहीं। हमने भगवान श्रीराम की जन्मभूमि लंबी लड़ाई के बाद जीती है सनतान की लड़ाई में भी हम जीत हासिल करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications