इंडोनेशिया में होता है रामायण का मंचन, यहां के कुछ लोग निमंत्रण को ठुकरा रहे, CM मोहन यादव का विपक्ष पर हमला
Madhya Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान प्रभू श्री राम के भव्य मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा है। इस प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए मोदी सरकार ने विपक्ष के नेताओं को भी निमंत्रण दिया है। लेकिन कई विपक्षी नेताओं ने इस निमंत्रण को ठुकरा दिया है।
इस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया के लोग रामायण का मंचन करते हैं और कहते हैं कि उनके पूर्वज राम थे। मॉरीशस के प्रधानमंत्री को धन्यवाद कि उन्होंने अपने यहां दो घंटे का अवकाश घोषित किया है।

दुर्भाग्य है कि हमारे यहां कुछ लोग निमंत्रण को ठुकरा रहे
साथ ही कहा है कि जिसकी आस्था हो, वे 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का अवलोकन करें। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि हमारे यहां कुछ लोग निमंत्रण को ठुकरा रहे हैं। विदेशी लोग भी प्रभू राम को मान रहे हैं। उनमें अपनी आस्था को दिखा रहे हैं। लेकिन हमारे यहां के कुछ लोग इस तरह का कृत्य करते हैं।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: 'एक बार फिर से मोदी सरकार', प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दीवार लेखन का किया शुभारंभ












Click it and Unblock the Notifications