Ram Mandir: ओरछा छोटी अयोध्या में में रामराजा सरकार की बारात, प्रीतिभोज से लेकर विवाह की निभाई जाएगी हर रस्म
Ram Mandir: बुंदेलखंड की छोटी अयोध्या कहे जाने वाली धार्मिक नगरी ओरछा में बड़ी ही धूमधाम से श्री राम राजा सरकार के विवाह महोत्सव को लेकर तैयारी पूरी हो गई हैं। श्रीरामराजा सरकार का मंडप और हल्दी के कार्यक्रम के बाद बारात बड़े ही धूमधाम और बुन्देली राजसी पारंपरिक तरीके से ओरछा नगर बारात निकाली जाएगी।
एक दिन पहले मंडप पूजन के बाद रामराजा सरकार को हल्दी लगाई गई। इसके बाद प्रीतिभोज को लेकर भी तैयारियां जोरों पर है। प्रीतिभोज में जिले और आसपास के करीब हजारों की संख्या में भक्तजन पंगत के माध्यम से प्रसाद ग्रहण करेंगे।
राम विवाह की साज सज्जा मंदिर प्रशासन द्वारा की जाएगी एवं बारात के पूरे मार्ग में झंडे व लाइटनिंग झालरों से सजावट की गई है। जानकी मंदिर पर विशेष फूलों की सजावट,लाइटिंग,झंडे, माध्यम संस्था द्वारा किया गया है। राम की नगरी ओरछा में सदियों से मनाए जाने वाले राम जानकी विवाह महोत्सव को लेकर नगर सहित बुंदेलखंड के लोगों में भारी उत्साह है।

17 दिसंबर तक आयोजित इस पारंपरिक विवाह महोत्सव की मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। इस पावन महोत्सव की मंगल बेला पर धार्मिक नगरी को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। रविवार की रात 8 बजे ढोल नगाड़े ,गाजेबाजों और राजशी ठाटबाट के साथ श्री रामराजा सरकार की बारात राजशी वैभव के साथ निकलेगी।
वरयात्रा के मंदिर से निकलते ही सशस्त्र पुलिस बल द्वारा दूल्हा बने राजा राम को गॉर्ड ऑफ़ ऑनर दिया जायेगा। इसके बाद श्री राम जी अपने छोटे भाई लक्ष्मण जी के संग पालकी में विराजमान होकर पूरे नगर वासियों को दर्शन देते हुए नगर मुख्य चौराहे पर स्थित जनक भवन मंदिर के लिए निकलेंगे।
लाखों की शृंखला में श्रद्धालु राम विवाह पर पहुंचते है ओरछा, राजा राम के भंडारे और बारात में शामिल होते है। साथ ही पूरी बारात में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी। मंदिर प्रांगण में बहुत ही सुंदर पंडाल लगाए गए हैं। नगर की महिलाएं द्वारा सांस्कृतिक बुंदेली गायन किया जा रहा है। निवाड़ी ज़िला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना ने बताया कि नर्मदा स्तुति राम जानकी रामराजा सरकार की नगरी ओरछा दुल्हन की तरह से सज चुकी है मौका है सरकार के विवाह महोत्सव का बुंदेली रीति रिवाजों से रामराजा सरकार का विवाह कार्यक्रम होगा तीन दिवसीय राम विवाह कार्यक्रम में पहले दिन तेल का हल्दी का प्रोग्राम किया जाता है जिसमें नगर की महिलाओं द्वारा भगवान जन-जन के आराध्य राम श्री राम को तेल हल्दी चढ़ाई जाती है दूसरे दिन मंडप का कार्यक्रम विधि विधान से जिले के प्रशासन बड़नगर के लोगों द्वारा मंडल में बैठकर खाना खाया जाता है और विधि विधान से भगवान श्री राम की पूजा की जाती है
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications