Train Cancelled: रक्षाबंधन पर रेलवे ने यात्रियों को दिया झटका, रीवा, शहडोल, छिंदवाड़ा एक्सप्रेस 20 तक रद्द

Train Cancelled: मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन में रेलवे ने यात्रियों को झटका दिया है। रक्षाबंधन के आसपास ट्रेनों में भीड़ और कई ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों पर मुसीबत बढ़ गई है। दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के नान इंटरलॉकिंग वर्क और तीसरी लाइन वर्क के कारण रीवा एक्सप्रेस और शहडोल एक्सप्रेस सहित कुछ ट्रेनों को 13 से 20 अगस्त तक रद्द कर दिया गया है।

दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले कलमना स्टेशन में नान इंटरलॉकिंग वर्क एवं तीसरी लाइन वर्क के चलते कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। इससे ट्रेनों के आवागमन पर फर्क पड़ा है।

Train Cancelled

इसमें छिंदवाड़ा से होकर जाने वाली रीवा एक्सप्रेस और शहडोल एक्सप्रेस भी शामिल हैं। इतवारी-रीवा के बीच चलने वाली रीवा एक्सप्रेस ट्रेन दोनों ओर से चार दिन कैंसिल रहेगी।

वहीं नागपुर से शहडोल के बीच चलने वाली शहडोल एक्सप्रेस ट्रेन दोनों ओर से छह दिनों के लिए कैंसिल रहेगी। रीवा-इतवारी एक्सप्रेस 13 अगस्त से, नागपुर शहडोल एक्सप्रेस 14 अगस्त से, इतवारी-रीवा एक्सप्रेस 14 अगस्त से और शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस 15 अगस्त से कैंसिल रहेगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा इतवारी से व्हाया छिंदवाड़ा रीवा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 11755 आगामी 14, 16, 17 और 19 अगस्त को कैंसिल कर दिया गया है। वहीं रीवा से इतवारी के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 11756 को 13, 15, 16 एवं 18 अगस्त तक कैंसिल रहेगी।

नागपुर से व्हाया छिंदवाड़ा, शहडोल जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 11201 को 14 से 19 अगस्त तक के लिए कैंसिल किया गया है। वहीं शहडोल से नागपुर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 11202 को 15 से 20 अगस्त तक के लिए कैंसिल रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+